टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ 20 अगस्त से, प्रति शेयर भाव 285 से 300 रुपये

मुंबई- टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड का आईपीओ 20 अगस्त से कुलेगा और 24 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने इसके लिए 285 से 300 रुपये का भाव तय किया है। शेयरों का फेस वैल्यू चार रुपये तय किया गया है।

एंकर इनवेस्टर्स के लिए बोली लगाने की तारीख 19 अगस्त है। निवेशक कम से कम 50 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 50 शेयरों के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। आज की तारीख में कंपनी के कुल बकाया इक्विटी शेयर ₹4 फेस वैल्यू वाले 80,666,025 हैं।

इस ऑफर में 95 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और 18,500,000 इक्विटी शेयरों तक का OFS शामिल है। यह ओएफएस प्रमोटर ग्रुप सेलिंग शेयरहोल्डर्स- अमित तालेसरा, पुनीत तालेसरा, चंद्र प्रकाश तालेसरा और अन्य सेलिंग शेयरहोल्डर्स-अंकित तालेसरा और निर्मल कुमार पांडे द्वारा लाया जा रहा है।

आईपीओ से मिलने वाली रकम में से 18 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशंस और स्पेशलाइज्ड केबल सॉल्यूशंस से जुड़े कुछ कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए किया जाएगा। 55 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी द्वारा लिए गए कुछ कर्जों को समय से पहले या तय समय पर पूरा या आंशिक रूप से चुकाने के लिए और बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा।

यह ऑफर बुक-बिल्डिंग प्रोसेस के जरिए लाया जा रहा है, जो सेबी (इश्यू ऑफ कैपिटल एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशंस, 2018 (संशोधित) के नियमों के तहत है। इसमें नेट ऑफर का 50% से अधिक हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, कम से कम 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल बिडर्स (NIBs) के लिए और कम से कम 35% हिस्सा रिटेल इंडिविजुअल बिडर्स (RIBs) के लिए तय किया गया है।

कंपनी एक थर्मल इंजीनियरिंग और स्पेशलाइज्ड केबल बनाने वाली कंपनी है। यह कस्टमाइज्ड टेम्परेचर सेंसिंग सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशंस और स्पेशलाइज्ड केबल्स की डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। कंपनी के प्रोडक्ट्स हर ग्राहक की तकनीकी जरूरतों के हिसाब से तैयार किए जाते हैं। 

1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2026 के बीच, कंपनी ने 1,000 से ज्यादा यूनिक ग्राहकों को अपनी सेवाएं दी हैं। यहां यूनिक ग्राहकों का मतलब पिछले तीन वित्त साल में जुड़े नए ग्राहकों से है, इसमें पुराने या रिपीट ग्राहक शामिल नहीं हैं। इसके अलावा, 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2026 के दौरान कंपनी ने 80 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट किया।

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू ₹444.8 करोड़ रहा, जो FY24 में ₹274.8 करोड़ था। वहीं, FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹71 करोड़ रहा, जबकि FY24 में यह ₹40.9 करोड़ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *