हिंडालको का फायदा 75 प्रतिशत बढ़कर 7,000 करोड़ रुपये के पार, शेयरों में भारी तेजी
मुंबई- हिंडाल्को का फायदा जून तिमाही 75 फीसदी बढ़कर 7,013 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 4,004 करोड़ रुपये था। Hindalco Industries ने पहली बार किसी तिमाही में 7,013 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया है। हिंडालको इंडस्ट्रीज का शेयर बीते एक साल में 53 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।
जून तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू साल दर साल आधार पर पर 32 फीसदी बढ़कर 84,825 करोड़ रुपये रहा। आदित्य बिड़ला ग्रुप ने कहा है कि जून तिमाही में उसके फ्लैगशिप इंडियन मेटल बिजनेस का प्रदर्शन अच्छा रहा।
Oswego प्लांट में प्रोडक्शन दोबारा शुरू होने से नोवेलिस की प्रॉफिटेबिलिटी में भी इम्प्रूवमेंट हुआ।
Novelis का EBITDA जून तिमाही में 4,875 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 37 फीसदी ज्यादा है। Oswego प्लांट में उत्पादन दोबारा शुरू हो गया है। Bay Minuette में उत्पादन शुरू करने के लिए प्रोसेस जारी है। अल्युमीनियम अपस्ट्रीम, अल्युमीनियम डाउनस्ट्रीम, कॉपर और नोवेलिस ने जून तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही EBITDA हासिल किया। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश पई ने कहा कि इंडिया बिजनेस का प्रदर्शन जून तिमाही में शानदार रहा। नोवेलिस की मुनाफा कमाने की क्षमता भी बढ़ी है।

