पहली तिमाही के बाद इन 7 शेयरों में मिल सकता है भारी मुनाफा, यह है भाव

मुंबई- जुलाई 2026 का महीना Q1FY27 अर्निंग सीजन का पीक रहा। FMCG से लेकर ऑटो, NBFC और रीयल्टी तक 6 कंपनियों के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकरेज हाउस चॉइस ने सीजीसीएल को खरीदने की सलाह दी है। इसका लक्ष्य 280 रुपये रखा है। यानी मौजूदा भाव से करीब 21 प्रतिशत का फायदा मिल सकता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 23 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है। इसका लक्ष्य 4150 रुपये तय किया गया है। डाबर इंडिया को एक्सिस डायरेक्ट ने खरीदने की सलाह दी है। उसका मानना है कि इस शेयर में 22 फीसदी का फायदा मिल सकता है। यानी यह 515 रुपये तक जा सकता है। कोलगेट पामोलीव का शेयर 2,570 रुपये तक जा सकता है। यानी 24 प्रतिशत के फायदे का अनुमान है।

चॉइस ने केपीआईटी को भी खरीदने की सलाह दी है। यह शेयर 740 रुपये तक जा सकता है यानी 25 प्रतिशत का रिटर्न मिलने की उम्मीद है। ईएफसीआईएल को भी इसने खरीदने की सलाह दी है और इसका अनुमान है कि यह शेयर 275 रुपये तक जा सकता है। यानी 41 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *