रिलायंस का फायदा 22 प्रतिशत घटकर 20,946 करोड़, रेवेन्यू 3.11 लाख करोड़
मुंबई- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को बड़ा झटका लगा है। पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध फायदा सालाना आधार पर 22.40% घटकर 20,946 करोड़ रुपए रह गया। एक साल पहले की समान तिमाही में मुनाफा ₹26,994 करोड़ था। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 23% बढ़ा है। वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 16,971 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
कंपनी का रेवेन्यू 25% बढ़कर 3.11 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। एक साल पहले की समान तिमाही यानी अप्रैल-जून 2026 में यह 2.48 लाख करोड़ रुपए रहा था। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 4% घटा है। पिछली तिमाही में रेवेन्यू 3.25 लाख करोड़ रुपए था।
रिलायंस जियो का मुनाफा पिछले साल की सामान तिमाही के 7,108 करोड़ रुपए के मुकाबले 9.2% बढ़कर अप्रैल-जून 2026 तिमाही में 77,64 करोड़ रुपए रहा। रेवेन्यू 11.8% बढ़कर ₹39,173 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में ये ₹35,032 करोड़ रहा था। प्रति ग्राहक कमाई यानी एआरपीयू 215 रुपये के पार हो गया।
ऑयल-टू-केमिकल: रेवेन्यू ₹1.54 लाख करोड़ से 30% बढ़कर ₹2.01 लाख करोड़ रहा। ऑयल & गैस का रेवेन्यू ₹6,103 करोड़ से 3% बढ़कर ₹6,298 करोड़ रहा। खुदरा सेगमेंट का राजस्व 84,172 से 7% बढ़कर ₹90,409 करोड़ रहा। डिजिटल सर्विसेज का रेवेन्यू ₹41,949 करोड़ से 12% बढ़कर ₹46,900 करोड़ रहा।
शुक्रवार को FY27 की पहली तिमाही के नतीजों से पहले रिलायंस का शेयर 2.48% बढ़कर 1,328 रुपए पर बंद हुआ। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक शेयर 15% गिरा है। वहीं एक साल में 10% गिरा है।

