मेकमाईट्रिप लाएगी एक अरब डॉलर का आईपीओ, सेबी के पास मसौदा जमा

मुंबई- दिग्गज ऑनलाइन ट्रेवल प्लेटफॉर्म MakeMyTrip आईपीओ लाने की तैयारी शुरू कर दी है। ‘Nasdaq’ पर लिस्टेड MakeMyTrip की भारतीय इकाई MMT India ने IPO के लिए SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल कर दिया है। कंपनी ने यह दस्तावेज गोपनीय आधार पर जमा कराया है।

कंपनी इस भारतीय IPO के जरिए 1 अरब डॉलर (करीब 8300 करोड़ रुपये) तक जुटाने की योजना बना रही है। यह कंपनी साल 2010 में अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि इस भारतीय IPO के तहत MakeMyTrip और उसकी सिंगापुर स्थित पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी, इबीबो ग्रुप होल्डिंग्स अपने इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगी।

कंपनी का मानना है कि इस IPO और भारत में लिस्टिंग से उसके ब्रांड की साख और विजिबिलिटी बढ़ेगी। आजकल टेक कंपनियों के बीच टैलेंट को अपने साथ जोड़ने की भारी होड़ मची है, ऐसे में भारत में लिस्ट होने से MMT India को बेहतरीन प्रोफेशनल्स को आकर्षित करने और उन्हें इंसेंटिव देने में मदद मिलेगी। इस IPO में शेयरों की बिक्री से जो पैसा MakeMyTrip और इबीबो होल्डिंग्स को मिलेगा, उससे मुख्य कंपनी की कैश पोजीशन और मजबूत होगी।

जून के महीने में MakeMyTrip के CEO राजेश मागो ने संकेत दिए थे कि कंपनी भारत में IPO लाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था कि भारत का ट्रेवल मार्केट अब पूरी तरह मैच्योर हो चुका है, यहां बड़े पैमाने पर संस्थागत पूंजी (Institutional Capital) आ रही है और ट्रेवल पर लोगों का खर्च भी लगातार बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *