चांदी दो दिन में 16,000 रुपये सस्ती, सोना में 14,285 रुपए की आई गिरावट
मुंबई- सोने-चांदी की कीमतों में 24 जून को भारी गिरावट दिखी है। एक किलो चांदी 5,448 रुपए घटकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई है। दो दिन में ही चांदी 16 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है।
10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,817 रुपए गिरकर 1.42 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.45 लाख पर था। सोना के दाम इस महीने 14,285 रुपए और चांदी के 41,315 रुपए गिरे हैं। 1 जून को सोना ₹1.56 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹2.63 लाख/किलो थी।
31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 34 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। यह चांदी के अब तक की सबसे ज्यादा दाम थे। तब से अब तक 146 दिन में चांदी 1.64 लाख रुपए सस्ती हो गई है।
अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम समझौता साइन हुआ है। इसकी वजह से पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा कम हो गया, जिससे निवेशकों ने सोने-चांदी जैसे ‘सुरक्षित निवेश’ से अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया। फेडरल रिजर्व ने हाल ही में संकेत दिए हैं कि वह इस साल ब्याज दरों में कटौती करने के बजाय उन्हें बढ़ा सकता है। ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से सोने जैसी बिना ब्याज वाली धातु की चमक कम हो जाती है।

