आईआरसीटीसी के चेयरमैन जैन का इस्तीफा, सरकार ने तुरंत स्वीकार किया

मुंबई- रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) संजय कुमार जैन ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा सरकार ने मंजूर कर लिया है। वह 19 जुलाई तक पद पर रहेंगी। 20 जुलाई से पद से मुक्त हो जाएंगे।संजय जैन का टर्म 31 दिसंबर 2026 तक के लिए था। लेकिन अब उनका इस्तीफा स्वीकार हो चुका है तो उन्हें समय से पहले ही ऑफिस से निकलना होगा। रेलवे बोर्ड के गलियारों में ऐसी अफवाहें उड़ रही है कि संजय जैन से जबरन इस्तीफा लिया गया है। उन्हें कुछ ऐसा करने को कहा गया जो उन्हें स्वीकार्य नहीं था। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा देना उचित समझा।

हालांकि, संजय जैन ने कहा कि यह सब अफवाह है। उन्होंने निजी कारणवश इस्तीफा दिया है। अच्छी बात है कि इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। भारतीय रेल यातायात सेवा में 1990 बैच के अधिकारी जैन इस पद से आने से पहले उत्तर रेलवे में प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनजर के पद पर तैनात थे। संजय जैन बिहार में भागलपुर के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *