कंटेंट बेचकर अरबों रुपये कमाते हैं ये लोग, यूट्यूब से सालाना 803 करोड़ की कमाई
मुंबई- यूट्यूब ने कई कंटेंट क्रिएटर्स की जिंदगी बदली है। इसके बूते कई लोगों ने करोड़ों करोड़ का साम्राज्य खड़ा कर दिया है। जेम्स डोनाल्डसन का नाम भी ऐसे की कंटेंट क्रिएटर्स में शुमार है।
हाल में जेम्स डोनाल्डसन के चैनल MrBeast ने आधिकारिक तौर पर यूट्यूब के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह 12 जून को 50 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार करने वाले पहले क्रिएटर बन गए हैं। उनकी यूट्यूब से सालाना कमाई करीब 803 करोड़ रुपये तक है। कैश गिवअवे, सर्वाइवल चैलेंज और चैरिटी के लिए जेम्स डोनाल्डसन मशहूर हैं।
उनकी कमाई का जरिया ऐड रेवेन्यू, उनका कैंडी ब्रांड और अमेजन प्राइम पर ‘Beast Games’ जैसे प्रोडक्शन हैं। अरबों डॉलर का साम्राज्य खड़ा करने से बहुत पहले 2012 में जेम्स डोनाल्डसन 13 साल की उम्र में MrBeast6000 नाम से गेमिंग वीडियो अपलोड करते थे। जेम्स की परवरिश सिंगल मदर ने की। कई सालों तक उन्होंने कम बजट वाले वीडियो बनाए। फिर यूट्यूब को फुल-टाइम करने के लिए कॉलेज शुरू करने के सिर्फ दो हफ्ते बाद ही पढ़ाई छोड़ दी।
MrBeast अब सिर्फ एक YouTuber नहीं रहे। ‘बीस्ट इंडस्ट्रीज’ के जरिए वह एक बढ़ते साम्राज्य को संभालते हैं। इसमें कंटेंट क्रिएशन, मर्चेंडाइज, समाज सेवा और कंज्यूमर ब्रांड्स शामिल हैं। कंपनी 5 अरब डॉलर की वैल्यूएशन का टारगेट लेकर चल रही है।
डोनाल्डसन के बिजनेस यूट्यूब से कहीं आगे तक फैले हुए हैं। MrBeast ने Feastables चॉकलेट, MrBeast Burger और Lunchly लॉन्च किए, जबकि उनकी अमेजन प्राइम रियलिटी सीरीज ‘Beast Games’ में 1,000 कंटेस्टेंट ने 1 करोड़ डॉलर के इनाम के लिए मुकाबला किया। इसे पहले ही और सीजन के लिए रिन्यू कर दिया गया है।

