इस रेलवे शेयर को खरीदने पर मिल सकता है भारी फायदा, यह है इसकी कीमत

मुंबई- टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयरों में मंगलवार को करीब 5% की तेजी देखने को मिली। नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। नुवामा ने कहा है कि यह शेयर आगे 1089 रुपये तक जा सकता है। अभी इसका भाव 835 रुपये है यानी 31 प्रतिशत की तेजी इसमें आ सकती है। टीटागढ़ रेल को कवर करने वाले 12 एनालिस्टों में से 11 ने शेयर को खरीदने की सलाह दी है।

नुवामा का कहना है कि मार्च तिमाही कमजोर रही, लेकिन टीटागढ़ रेल के पैसेंजर रेल कारोबार में सुधार के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं। वैगन प्रोडक्शन में कमी और फ्रेट ऑर्डर बुक घटने की वजह से कंपनी के नतीजों पर दबाव रहा। लेकिन, दूसरी तरफ पैसेंजर बिजनेस बेहतर प्रदर्शन करता दिखा।

मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 14% घटकर 860 करोड़ रुपये रहा। वहीं एडजस्टेड नेट प्रॉफिट 53% गिरकर 60.8 करोड़ रुपये पर आ गया। ब्रोकरेज के मुताबिक इसकी मुख्य वजह वैगन कारोबार में कमजोरी रही। हालांकि पैसेंजर सेगमेंट में तस्वीर अलग रही। टीटागढ़ रेल ने मार्च तिमाही के दौरान 24 कोच की डिलीवरी की। एक साल पहले इसी तिमाही में सिर्फ 6 कोच डिलीवर किए गए थे।

पैसेंजर बिजनेस से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग दोगुना होकर 170 करोड़ रुपये पहुंच गया। फ्रेट सेगमेंट में हालात उतने अच्छे नहीं रहे। इस कारोबार का रेवेन्यू सालाना आधार पर 25% घट गया। नुवामा का मानना है कि फिलहाल फ्रेट कारोबार पर दबाव बना रह सकता है, लेकिन कंपनी की कुल ऑर्डर बुक मजबूत स्थिति में है।

मार्च 2026 तक कंपनी की कुल ऑर्डर बुक करीब 14,200 करोड़ रुपये की थी। यह 4.5 गुना बुक-टू-बिल रेशियो के बराबर है, जिसे मजबूत माना जाता है। इसमें करीब 10,600 करोड़ रुपये के पैसेंजर कोच ऑर्डर शामिल हैं। वहीं 3,100 करोड़ रुपये के फ्रेट वैगन ऑर्डर हैं। बाकी ऑर्डर शिपबिल्डिंग और डिफेंस कारोबार से जुड़े हुए हैं।

टीटागढ़ रेल के जॉइंट वेंचर के पास भी 13,300 करोड़ रुपये के दीर्घकालिक ऑर्डर हैं। इनमें फोर्ज्ड व्हील प्रोजेक्ट और वंदे भारत ट्रेनों के मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट शामिल हैं। यह ऑर्डर आने वाले वर्षों में कंपनी की कमाई को सहारा दे सकते हैं। टीटागढ़ रेल का मैनेजमेंट पैसेंजर बिजनेस को लेकर काफी आशावादी है। उसे उम्मीद है कि FY27 की दूसरी छमाही तक वंदे भारत ट्रेन का प्रोटोटाइप तैयार हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *