L&T हर शेयर पर देगी 38 रुपये का डिविडेंड, मार्च तिमहाी में 5326 करोड़ रुपये का मुनाफा
मुंबई- इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की बड़ी कंपनी Larsen & Toubro (L&T) ने वित्त वर्ष FY26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 3% घटकर ₹5,326 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹5,497 करोड़ था।
कंपनी ने बताया कि मुनाफे में यह गिरावट मुख्य रूप से हाई बेस की वजह से है। क्योंकि पिछले साल इसी तिमाही में ₹475 करोड़ का एक्सेप्शनल गेन शामिल था। चौथी तिमाही में L&T का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 11% बढ़कर ₹82,762 करोड़ पहुंच गया। यह बढ़त अलग-अलग बिजनेस में मजबूत कामकाज की वजह से आई।
इंटरनेशनल रेवेन्यू ₹43,747 करोड़ रहा, जो कुल रेवेन्यू का 53% हिस्सा है। इससे साफ है कि कंपनी की विदेशी बाजारों में मजबूत पकड़ बनी हुई है। तिमाही के दौरान L&T को ₹89,772 करोड़ के ऑर्डर मिले, जिसमें 67% हिस्सा इंटरनेशनल ऑर्डर्स का रहा। यह कंपनी की ग्लोबल मांग को दिखाता है।
31 मार्च 2026 तक कंपनी की कुल ऑर्डर बुक ₹7,40,327 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जो सालाना आधार पर 28% ज्यादा है। इससे आने वाले समय में रेवेन्यू की मजबूत संभावना दिखती है। पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी के ऑर्डर इनफ्लो 22% बढ़कर ₹4,35,590 करोड़ हो गए। वहीं रेवेन्यू 12% बढ़कर ₹2,85,874 करोड़ रही।

