यह कंपनी देगी 270 रुपये लाभांश, 10 अन्य कंपनियां भी इसी हफ्ते देंगी डिविडेंड

मुंबई- 4 मई से शुरू होने वाले हफ्ते में UCO Bank और NALCO समेत कई कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करते नजर आएंगे। यह जानकारी BSE के कैलेंडर से सामने आई है। UCO Bank 4 मई को 0.44 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है और यही दिन इसकी रिकॉर्ड डेट भी है।

हैक्सावेयर टेक ने 8.50 रुपये प्रति शेयर लाभांश देने का फैसला किया है। इसकी तारीख 5 मई है। इसी दिन Elantas Beck India Limited भी 7.50 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर जाएगा और इसकी रिकॉर्ड डेट भी 5 मई तय की गई है।

Oracle Financial Services Software Limited 270 रुपये प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड के लिए एक्स-डिविडेंड होगा। यह इस हफ्ते का सबसे बड़ा डिविडेंड है, इसलिए इस पर खास नजर रहेगी। इसकी तारीख सात मई है।

8 मई कोNational Aluminium Company Limited 2 रुपये प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर जाएगा। Laurus Labs Limited 1.20 रुपये प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड के लिए एक्स-डिविडेंड होगा।

Central Bank of India ने 0.60 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। KSB 4.40 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड के लिए एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा। Sundram Fasteners Limited ने 4.25 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *