हर दो शेयर पर तीन नए शेयर मिलेंगे, 6 महीने में एक लाख का निवेश बना दो लाख

मुंबई- फार्मास्यूटिकल कंपनी एप्टस फार्मा (Aptus Pharma) बोनस शेयर देने जा रही है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 12 मई 2026 है। इस तारीख तक जिन लोगों के पास शेयर होंगे, उन्हें बोनस शेयर मिलेगा। कंपनी शेयरधारकों के पास मौजूद हर 2 शेयरों पर 3 नए शेयर बोनस के तौर पर देगी।

एप्टस फार्मा लिस्टिंग के बाद पहली बार बोनस इश्यू ला रही है। इसके शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। BSE पर शेयर का मौजूदा भाव 405 रुपये है। यह सितंबर 2025 में BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई थी। 13.02 करोड़ रुपये का IPO 15.6 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.23 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 28.75 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 31.43 गुना सब्सक्राइब हुआ।

यह शेयर 6 महीनों में लगभग 200 प्रतिशत चढ़ा है। साल 2026 में अब तक यह 136 प्रतिशत की तेजी देख चुका है। 3 महीनों में 52 प्रतिशत और एक सप्ताह में 12 प्रतिशत मजबूत हुआ है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 407 रुपये और एडजस्टेड लो 80.80 रुपये है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 72.89 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा 2.87 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 46.58 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 4.62 करोड़ रुपये रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *