एक साल में 40% भागा यह शेयर, अभी 28 प्रतिशत तक बढ़ने की और उम्मीद
मुंबई- अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त होने की उम्मीदों का निवेशकों के सेंटीमेंट्स पर पॉजिटिव असर पड़ा। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज हॉउस एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड पर बुलिश आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि मौजूदा स्तरों पर यह शेयर अन्य रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों की तुलना में डिस्काउंट पर कारोबार कर रहा है।
एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने एक्मे सोलर होल्डिंग्स को खरीदने की सलाह दी है और कहा है कि यह शेयर 363 रुपये तक जा सकता है। इस तरह, शेयर निवेशकों को 28 फीसदी का अच्छा रिटर्न दे सकता है। ब्रोकरेज के अनुसार, एक्मे सोलर भारत की अग्रणी कंपनी है और डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी (FDRE) के विकास में सक्रिय है।
कंपनी के पास देश की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्टेड पाइपलाइन है, जो 4031 मेगावाट की है। इसमें से 2,980 मेगावाट (74%) पहले ही लंबी अवधि के पीपीए में बदल चुकी है और ये हाई क्वालिटी वाले केंद्रीय सरकार समर्थित ऑफ-टेकर के साथ हैं। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी अपनी ऑपरेशनल कैपेसिटी को FY25 के 2,540 मेगावाट से बढ़ाकर FY28E तक 6,270 मेगावाट से अधिक करने की तैयारी में है।
कंपनी के शेयर एक महीने में करीब 12 प्रतिशत चढ़े हैं। तीन महीने में शेयर 28.84 फीसदी की तेजी आई है जबकि छह महीने में यह 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। एक साल में स्टॉक ने 38 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक्स का हाई 324.25 रुपये और 52 वीक्स लो 195.65 रुपये है।

