बाजार की भारी तेजी में इन 10 शेयरों ने निवेशकों को कराया सबसे मोटी कमाई

मुंबई- अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के चलते मार्केट में कल शानदार रौनक रही। आज सेंसेक्स (Sensex) 2946.32 प्वाइंट्स यानी 3.95% के उछाल के साथ 77,562.90 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 873.70 प्वाइंट्स यानी 3.78% की बढ़त के साथ 23,997.35 पर बंद हुआ है।

एंटोनी वेस्ट की सब्सिडरी एंटोनी लारा ने जापान की जेएफई इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन के साथ एग्रीमेंट्स किया तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 9.40% चढ़कर ₹459.85 पर पहुंच गए। जेएफई इंजीनयरिंग एग्रीमेंट के तहत एंटोनी वेस्ट के सब्सिडरी की आंध्र प्रदेश में दो वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट्स में दो एसपीवी के जरिए 75 करोड़ येन यानी करीब ₹44 करोड़ तक निवेश करेगी।

श्रीराम फाइनेंस के बोर्ड ने MUFG बैंक को 47.11 करोड़ इक्विटी शेयर ₹840.93 के भाव पर एलॉटमेंट के जरिए ₹39,618 करोड़ जुटाने को मंजूरी दी तो इसके शेयर 11.29% उछलकर ₹1035.65 पर पहुंच गए।

एलआईसी ने बोनस इश्यू के प्रस्ताव की जानकारी दी तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 8.09% उछलकर ₹803.40 पर पहुंच गए। इस प्रस्ताव पर 13 अप्रैल को बोर्ड की बैठक में विचार होगा। एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) की देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर लैंडिंग और पार्किंग चार्ज में 25% की कटौती के ऐलान पर इंडिगो के शेयर इंट्रा-डे में 10.99% चढ़कर ₹4737.40 पर पहुंच गए। आज यह सेंसेक्स का टॉप गेनर है।

रेनेसेंस ग्लोबल का कर्ज तिमाही आधार पर मार्च 2026 तिमाही में 20% कम हुआ तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.96% उछलकर ₹110.00 तक पहुंच गए। एसएमएल महिंद्रा के कमर्शियल गाड़ियों की प्रोडक्शन और सेल्स मार्च तिमाही में बढ़ी तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10% उछलकर ₹4358.80 के अपर सर्किट पर पहुंच गए।

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के चलते मिडिल ईस्ट में काफी बिजनेस एक्सपोजर वाले एलएंडटी के शेयर इंट्रा-डे में 8.29% उछलकर ₹4031.50 पर पहुंच गए एलएंडटी से 6 महीने के लिए एडवांस्ड मशीनरी और स्किल्ड मैनपावर का ₹75 लाख का ऑर्डर मिला तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 6.94% चढ़कर ₹144.00 पर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *