आर्थिक स्थिति, ग्रोथ रेट और महंगाई की डिटेल स्टडी करूंगा- आरबीआई गवर्नर

मुंबई- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पदभार संभालने के बाद कहा कि देश की आर्थिक स्थिति, ग्रोथ रेट और महंगाई से संबंधित सभी पहलुओं की डीटेल्ड स्टडी करूंगा। मेरी प्रायोरिटी बैंकिंग सिस्टम को मजबूत बनाना और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बनाए रखना है।

सरकार ने रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया है। उन्होंने RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह ली है। दास का कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को पूरा हो गया है। 11 दिसंबर से मल्होत्रा गवर्नर का पद संभाल लिया है।

मल्होत्रा ने कहा, RBI गवर्नर का पद संभालना मेरे लिए सम्मान की बात, बतौर हेड एक बड़ी जिम्मेदारी भी। RBI की जिम्मेदारी केवल बैंकिंग सेक्टर तक सीमित नहीं है। रिजर्व बैंक देश के आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। बीते सालों में RBI का काम सराहनीय रहा है। इसकी लीगेसी को आगे बढ़ाने की कोशिश करूंगा।

मल्होत्रा ने कहा, पॉलिसी में स्थिरता लाना सबसे ज्यादा जरुरी। जनहित में फैसले लेने का भरोसा दिलाता हूं। अपने अपॉइंटमेंट के एक दिन बाद संजय मल्होत्रा ​​ने मंगलवार को कहा कि जॉइन करने के बाद वे सबसे पहले देश इकोनॉमी के लिए बेहतर उपाय को समझने में समय देंगे। ‘मुझे पहले जॉइन करने दीजिए, जरूरी विषयों को समझने दीजिए। यह एक अलग रोल है।

उनके मुताबिक, आपको अर्थव्यवस्था के लिए जो भी जरूरी आवश्यक है, वह बेस्ट करना होगा।’ सरकार ने संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया है। संजय ने 6 साल गवर्नर रहे शक्तिकांत दास की जगह ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *