पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रहीं, 120 रुपए लीटर के पार  

मुंबई- पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर एक बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही यहां 1 लीटर पेट्रोल 103.41 रुपए और डीजल 94.67 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। 100 रुपए के पेट्रोल में 52 रुपए टैक्स लिया जाता है। इसमें केंद्र सरकार 28 रुपए लेती है। जबकि बाकी राज्य सरकारें लेती हैं।

13 दिन में ही दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 7 रुपए 96 पैसे लीटर तक महंगा हो चुका है। 21 मार्च को पेट्रोल 95.45 रुपए प्रति लीटर पर था। लेकिन इसके बाद से अब तक यानी सिर्फ 13 दिनों में ही पेट्रोल 7 रुपए 96 पैसे महंगा होकर 103.41 रुपए पर आ गया है। वहीं डीजल भी 7 रुपए 96 पैसे महंगा होकर 94.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

क्रिसिल रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत में 15 से 20 रुपए का इजाफा करने की जरूरत थी। इस लिहाज से देखें तो पेट्रोल-डीजल की कीमत में अभी और 12 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *