12,60 करोड़ रुपये में बिक गया जी के मालिक सुभाष चंद्रा का दिल्ली वाला बंगला
मुंबई- एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा का दिल्ली वाला बंगला बिक गया है। चंद्रा ने राजधानी के भगवान दास रोड पर स्थित यह बंगला दिल्ली की बिजनेस फैमिली को ₹1,260 करोड़ में बेचा। इसे देश की सबसे महंगी प्रॉपर्टी डील्स में से एक माना जा रहा है। चंद्रा ने 2.8 एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी को साल 2015 में ₹304 करोड़ में खरीदा था। 11 साल बाद उन्होंने इसे चार गुना से ज्यादा कीमत पर बेचा है।
यह लुटियंस दिल्ली की सबसे पसंदीदा प्रॉपर्टीज में से एक है। यह उन चुनिंदा प्रॉपर्टीज में से एक है जिनकी कीमत ₹1,000 करोड़ से ज्यादा है। डील की औपचारिकताएं और पैसे का ट्रांसफर 30 दिसंबर, 2026 या उससे पहले पूरा किया जाना है। यानी इस डील को इसी साल पूरा किया जाना है।
इस प्रॉपर्टी के पास ही एक और प्रॉपर्टी टिहरी गढवाल के महाराजा मनुजेंद्र शाह 1,000 करोड़ से ज्यादा कीमत में बेच रहे हैं। यह 3.2 एकड़ के प्लॉट पर बना बंगला है। इस प्रॉपर्टी के खरीदार ने लुटियंस बंगला जोन में मोतीलाल नेहरू रोड पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पहले आधिकारिक आवास को भी ₹1,100 करोड़ से ज्यादा कीमत में खरीदने के लिए डील की थी।
28 वर्ग किलोमीटर में फैले लूटियंस जोन में करीब 3,000 बंगले हैं। इनमें मुख्य रूप से मंत्री, जज और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी रहते हैं। इस इलाके में लगभग 600 प्रॉपर्टीज देश के कुछ सबसे अमीर लोगों की निजी संपत्ति हैं।

