इस साल में इन शेयर्स में मिलेगा अच्छा फायदा, जानिए कौन से हैं शेयर

मुंबई- इस साल में ICICI डायरेक्ट ने अच्छे शेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। ब्रोकिंग हाउस ने रिसर्च रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इसमें एयरटेल से लेकर फीनिक्स मिल तक का नाम है।  

ब्रोकिंग हाउस ने कहा कि एयरटेल के शेयर में 27% का फायदा मिल सकता है। इसका शेयर 860 रुपए तक जा सकता है। यह देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इसका रेवेन्यू मार्केट शेयर 36% का है। इसके पास 34.5 करोड़ ग्राहक हैं और इस आधार पर 30% से ज्यादा बाजार हिस्सेारी है। हाल में इसने टैरिफ में बढ़ोत्तरी की है। इससे इसकी प्रति ग्राहक कमाई बढ़ेगी। इसने टैरिफ में 25% की बढ़ोत्तरी की है।  

एयरटेल ने 79 का टैरिफ 99 रुपए कर दिया है। इसी तरह फीनिक्स मिल के शेयर में 21% का मुनाफा मिल सकता है। यह शेयर 1200 रुपए तक जा सकता है। यह माल डेवलपर और ऑपरेटर कंपनी है। इसके पास रिटेल और अन्य प्रापर्टी है। इसकी रिटेल इनकम 13.5% बढ़कर 1913 करोड़ रुपए हो सकती है।  

मिंडा कॉर्पोरेशन का शेयर 30% का रिटर्न दे सकता है। यह 220 रुपए तक जा सकता है। ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि यह ऑटो सेक्टर की कंपनी है और इसके पास दो मुख्य वर्टिकल हैं। इसी तरह रेडिको खेतान के शेयर में 17% का फायदा मिलने की उम्मीद है। यह विदेशी शराब बनाने वाली कंपनी है। अक्टूबर 2021 में इसने दो सुपर प्रीमियम ब्रांड को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में लांच किया था। इसे 6 और राज्यों में लांच करने की तैयारी है। यह शेयर 1,450 रुपए तक जा सकता है।  

ICICI डायरेक्ट की उम्मीद है कि टेक महिंद्रा में 20% का फायदा मिल सकता है। यह शेयर 2,150 रुपए तक जा सकता है। यह महिंद्रा ग्रुप की IT कंपनी है। इसके पास 1.2 लाख कर्मचारी हैं और 90 देशों में एक हजार से ज्यादा ग्राहक इसके पास हैं। इसका ज्यादा एक्सपोजर टेलीकॉम में है जो 40% रेवेन्यू देता है। 

सबसे ज्यादा फायदा जिन शेयरों में मिलने की उम्मीद है उसमें ओरिएंट सीमेंट है। इसका शेयर 58% का फायदा दे सकता है और 250 रुपए तक जाने की उम्मीद है। यह मिड साइज सीमेंट कंपनी है जो कर्नाटक, महाराष्ट्र में सक्रिय है। कंपनी का उद्देश्य 14.5 मैट्रिक टन क्षमता बढ़ाने की है जिस पर यह 3600 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी इसके साथ ही अपना कर्ज भी कम कर सकती है।  

द्वारिकेश शूगर में 53% का फायदा मिल सकता है। इसका शेयर अभी 73 रुपए पर है जो 110 रुपए तक जा सकता है। यह उत्तर प्रदेश की कंपनी है जो चीनी सेक्टर में है। इसकी गन्ना पेराई की क्षमता 21.500 टीसीडी की है। कंपनी 230 करोड़ रुपए का निवेश करने वाली है। इससे इसकी सालाना क्षमता बढ़ेगी।  

इसी तरह एनआरबी बियरिंग के शेयर में निवेशकों को 38% का फायदा मिलने की उम्मीद है। यह शेयर 220 रुपए तक जा सकता है। ब्रोकिंग हाउस का कहना है कि एनआरबी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेगेमेंट में अच्छा खासा निवेश करने की योजना बना रही है। इससे इसकी क्षमता बढ़ेगी। यह कंपनी 1965 में शुरू हुई थी और इंडो फ्रेंच वेंचर कंपनी है।  

हेल्थकेयर की कंपनी एस्टर डीएम के शेयर में 43% का फायदा मिलने की संभावना है। इसका शेयर 250 रुपए तक जा सकता है। यह मध्य पूर्व और भारत में एक उभरती हुई कंपनी है। इसका नेटवर्क 13 हॉस्पीटल के साथ है जहां 1,151 बिस्तर हैं। 108 क्लिनिक्स हैं। 225 रिटेल फार्मेसी है। इस ब्रोकिंग हाउस का मानना है कि निफ्टी 2022 में 20 हजार के लेवल को पार कर सकता है।  

आईसीआईसीईआई डायरेक्ट ने कहा कि मिड कैप और स्माल कैप 2022 में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। निफ्टी साल के अंतिम दिन 17,300 के पार होने में कामयाब रहा। उधर एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने भी नए साल के लिए अपने स्टॉक की लिस्ट जारी कर दी है। इसने कहा है कि आदित्य बिड़ला कैपिटल, गेल इंडिया, हिंदुस्तान जिंक, इप्का लैब, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मैक्स फाइनेंशियल, मैक्स हेल्थकेयर, स्टेट बैंक और टेक महिंद्रा के साथ जी एंटरटेनमेंट के शेयर को निवेशक खरीद सकते हैं। ये शेयर 2022 में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *