एक साल में इस शेयर में एक लाख का निवेश 67 लाख रुपए हुआ
मुंबई- अगर आप सोचते हैं कि एसएमई आईपीओ फायदा नहीं देते हैं तो आपको पछताना पड़ सकता है। स्टॉक मार्केट में कई BSE SME स्टॉक ऐसे रहे है जिन्होंने आउटपरफॉर्म किया है। इस तरह के एक नए लिस्टेंड स्टॉक EKI Energy Services ने BSE SME एक्सचेंज पर 7 अप्रैल 2021 को अपने सफर का आगाज किया। यह शेयर 9 महीनों में 147 रुपये से बढ़कर 8576 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इसने करीब 5,750 फीसदी का रिटर्न दिया है।
मार्च 2021 में इसका इश्यू प्राइस 100-102 रुपये था। इस SME आईपीओ की लॉट साइज 1200 शेयरों की थी इसका मतलब यह है कि इस आईपीओ में न्यूनतम 1,22,400 रुपये का निवेश करना था। 7 अप्रैल 2021 को 140 रुपये पर लिस्ट हुआ था यानी जिन लोगों को आईपीओ में शेयर अलॉट हुए थे उनको 40 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला था। SME स्टॉक में उसी दिन यह शेयर 147 रुपये पर बंद हुआ था।
अगर इस मल्टीबैगर SME स्टॉक के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो पिछले 1 हफ्ते में यह स्टॉक लगातार 5 दिन के अपरसर्किट के साथ 22.50 फीसदी भागा है। वहीं पिछले 1 महीने में BSE SME का यह स्टॉक 5,480 रुपये से बढ़कर 9928 रुपये तक पहुंच गया है। 1 महीने की अवधि में इस स्टॉक में करीब 80 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 688 रुपये से बढ़कर 9,928 रुपये पर पहुंच गया है। इस अवधि में इसने अपने शेयर धारकों को 1350 फीसदी का रिटर्न दिया है।
अपनी लिस्टिंग के दिन के 147 रुपये से बढ़कर यह शेयर 9928 रुपये पर तक गया है और इस दौरान इसने 67.53 गुने का रिटर्न दिया है। हालांकि अगर आईपीओ के एलॉटमेंट प्राइस पर नजर डालें तो यह शेयर करीब 9 महीने में 102 रुपये से बढ़कर 9928 रुपये पर आया है। इस अवधि में इसने 97 गुने की तेजी दिखाई है।
अब अगर इस स्टॉक के 9 महीने के सफर नामें पर नजर डालें तो अगर किसी ने 1 हफ्ते पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो 1.22 लाख रुपये मिल रहे होते। अगर इसी तरह किसी ने 1 महीने पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते तो 1.88 लाख रुपये मिल रहे होते। वहीं अगर किसी ने 6 महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होतेतो आज उसे 14.50 लाख रुपये मिल रहे होते।
अगर किसी ने इस स्टॉक के लिस्टिंग के दिन 147 रुपये प्रति शेयर के भाव पर इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 67.50 लाख रुपये मिल रहे होते। अगर हम EKI Energy के शेयरों पर आईपीओ में एलॉटमेंट के आधार पर नजर डालें तो जिनको इस आईपीओ में निम्नतम 1,22,400 रुपये के 1 लॉट का आवंटन हुआ होगा और निवेशक आईपीओ के मिले अलॉटमेंट के शेयरों में अब तक बना रहा होगा तो 102 रुपये प्रति शेयर के भाव पर मिले इन शेयरों में अब तक 97 गुने की बढ़त मिली होगी। इसका मतलब यह है कि 1,22,400 रुपये के 1 लॉट का इन्वेस्टमेंट आज 1.19 करोड़ रुपये हो गया है।

