इस कंपनी के शेयरों में 10 प्रतिशत की तेजी, 10 माह में एक लाख बना दो लाख

मुंबई- एसएमएल महिंद्रा के शेयर शुक्रवार को खुलते ही 10 फीसदी चढ़कर 6,298 रुपये पर बंद हुआ। 3 सितंबर को भी इस शेयर में जबर्दस्त तेजी आई थी। यह 7.5 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था। एक हफ्ते में यह शेयर करीब 22 फीसदी चढ़ा है। शेयरों में तेजी की वजह कंपनी का एक बड़ा ऐलान है। पिछले 10 महीने में शेयर का भाव दोगुना हो गया है। यानी एक लाख रुपये का निवेश इस दौरान दो लाख रुपये हो गया है।

SML Mahindra के एक सीनियर एग्जिक्यूटिव ने कहा है कि कंपनी कमर्शियल व्हीकल मार्केट सेगमेंट में अपनी बाजार हिस्सेदारी FY31 तक बढ़ाकर 10-12 फीसदी करना चाहती है। अभी यह करीब 7.2 फीसदी है। कंपनी FY36 तक 20 फीसदी से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी चाहती है। इस कंपनी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की 58.96 फीसदी हिस्सेदारी है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले साल SML Isuzu में यह हिस्सेदारी खरीदी थी। उसने कंपनी का नाम बदलकर SML Mahindra कर दिया था। यह कंपनी कमर्शियल व्हीकल बनाती है। कंपनी की नजरें भारत में तेजी से बढ़ते कमर्शियल व्हीकल्स बाजार पर है।

एसएमएल महिंद्रा के प्रेसिडेंट (ट्रक और बस) विनोद सहाय ने 2 सितंबर को बताया कि कंपनी ने कुल बस पोर्टफोलियो में कम से कम 10 फीसदी हिस्सेदारी का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि एसएमएल महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मिलकर पिछले साल करीब 16,000 बसें बेची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *