इस शेयर में 3 महीने में मिल सकता है 36 पर्सेंट का रिटर्न

मुंबई- साउथर्न पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्रीज कॉर्प (SPIC) उन शेयरों में शामिल है, जिन्होंने साल 2021 में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। साल 2021 की शुरुआत में इस स्टॉक का भाव 24.40 रुपये प्रति शेयर था, जो अब बढ़कर 51.60 रुपये प्रति शेयर पहुंच गया है। इस तरह इस SPIC के शेयर साल 2021 में अभी तक करीब 110 पर्सेंट का रिटर्न दिया है।  

च्वाइस ब्रोकिंग के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बगड़िया का मानना है कि यह स्टॉक अगले तीन महीनों में अपने निवेशकों को और 36 पर्सेंट का मुनाफा करा सकता है। सुमीत बगड़िया ने इस स्टॉक के लिए बॉय रेटिंग दी है और अगले तीन महीने की अवधि में इसके लिए 68 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। उन्होंने कहा, “साप्ताहिक चार्ट पर इस मल्टीबैगर स्टॉक ने पेनाट पैटर्न का ब्रेकआउट दिया है। यह स्टॉक में तेजी आने का संकट है। स्टॉक का डेलीचार्ट भी इसके ऊपर जाने के संकेत दे रहे हैं।” 

सुमित बगड़िया ने कहा, “चार्ट से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि निकट भविष्य में SPIC के शेयर में रैली जारी रहेगी। स्टॉक अपने 21 दिनों और 50 दिनों के मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। यह भी एक पॉजिटव है। निवेशकों को सलाह देते हुए सुमीत बगड़िया ने कहा, “SPIC शेयर को 50 रुपये के आसपास खरीदारी के मौके के तौर पर देखना चाहिए और इसके लिए 60 से 68 रुपये का टारगेट प्राइस रखना चाहिए। यह इसके मौजूदा प्राइस से 36 पर्सेंट अधिक है।  

इस मल्टीबैगर स्टॉक के लिए 45 से 42 रुपये के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। ऐसे में 42 रुपये का स्टॉप लॉस लगाकर इस स्टॉक में पोजिशन ली जा सकती है। SPIC शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो इस स्टॉक ने पिछले क महीने में अपने निवेशकों को 5.74 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक की कीमत करीब 15.82 पर्सेंट बढ़ी है। वहीं साल 2021 में इस स्टॉक ने 11.48 पर्सेंट का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जबकि पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 123.86 पर्सेंट रिटर्न मिला है। शुक्रवार 11 दिसंबर को SPIC के शेयर NSE पर 0.09 पर्सेंट की तेजी के साथ 51.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *