इंस्टाग्राम और फेसबुक पर नाबालिगों के लिए सेफ्टी फीचर जनवरी से अनिवार्य

मुंबई- सोशल मीडिया कंपनी मेटा अब बच्चों और टीनेजर्स की सुरक्षा के लिए एक नया AI सिस्टम दुनियाभर में लागू करने जा रही है। इससे इंस्टाग्राम-फेसबुक एप खुद पहचान लेंगे कि यूजर नाबालिग है या नहीं।

इसके बाद, उसका अकाउंट अपने आप सख्त सुरक्षा और प्राइवेसी वाले टीन अकाउंट में बदल जाएगा। दुनियाभर की सरकारों की ओर से बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर बढ़ाई जा रही सख्ती को देखते हुए कंपनी ने यह कदम उठाया है। मेटा अप्रैल 2025 से एक नई AI तकनीक की टेस्टिंग कर रहा है।

अगर किसी टीनेजर ने अकाउंट बनाते समय अपनी उम्र गलत बताई होगी, तो भी AI उनके इस्तेमाल करने के तरीके से असली उम्र पहचान लेगा। उम्र का पता चलते ही अकाउंट अपने-आप टीन सेटिंग्स में बदल जाएगा, जिससे उनकी स्क्रीन पर खराब या आपत्तिजनक वीडियो/पोस्ट दिखना बंद हो जाएंगे।

मेटा पर पिछले कुछ महीनों में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ और एप की लत लगाने के गंभीर आरोप लगे थे। मेटा पर आरोप था कि फेसबुक और इंस्टाग्राम से बच्चों और टीनेजर्स के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है और कंपनी ने इस नुकसान को लोगों से छुपाया। मेटा पर बच्चों का पर्सनल डेटा जुटाकर AI मॉडल्स को ट्रेन करने का आरोप भी है।

कानूनी समझौते के बाद मेटा अपने एप में कई नए सुरक्षा फीचर्स ला रहा है। अब टीनेजर्स के लिए रोजाना एप इस्तेमाल करने की टाइम लिमिट तय होगी और रात में नोटिफिकेशन बंद रखने के लिए ‘Quiet Mode’ भी मिलेगा। साथ ही, अनजान लोगों से बातचीत रोकने के लिए सख्त प्राइवेसी नियम लागू किए जाएंगे। मेटा ने टिकटॉक, स्नैपचैट और यूट्यूब से भी इन सेफ्टी नियमों को लागू करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *