सोना- चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, सोना 3,000 और चांदी 5400 रुपये टूटी

मुंबई- धनतेरस पर सोना-चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 3,106 रुपए घटकर करीब 1.41 लाख रुपए पर आ गए हैं।

एक किलो चांदी 5,437 रुपए सस्ती होकर 1.81 लाख रुपए पर आ गई है। गुरुवार को सोना 1.44 लाख और चांदी 1.87 लाख रुपए पर थी। चांदी इस साल चांदी 49 हजार रुपए सस्ती हुई है।

सोना 2026 में अब तक 8 हजार रुपए महंगा हुआ है। वहीं, चांदी 49 हजार रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए था, जो अब 1.41 लाख रुपए पहुंच गया है।

चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो 1.81 लाख रुपए हो गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *