अगले साल धनतेरस तक 40 पर्सेंट तक बढ़ सकती है सोने की कीमत, यह है भाव

मुंबईृ- कमोडिटी बाजार के जानकारों का अनुमान है कि एक साल में सोने की कीमतों में 30-40 प्रतिशत की तेजी आ सकती है, यानी धनतेरस 2027 तक इसमें कम से कम 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।

सोने की कीमतों में शॉर्ट टर्म उतार-चढ़ाव का अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है लेकिन लंबी अवधि में यानी एक साल के भीतर इसकी कीमतें 30-40 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं।

ऑगमॉन्ट की चीफ रिसर्च ऑफिसर रेनीशा चैनानी का अनुमान है कि दिवाली 2027 तक MCX पर सोने की कीमत बढ़कर लगभग 1,75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। यह मौजूदा कीमत (1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम) से 20 प्रतिशत अधिक है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 4,950 डॉलर के बराबर है।

चैनानी ने कहा, इन टारगेट्स का मतलब है कि यह अनुपात घटकर लगभग 67 पर आ जाएगा। भारत में,94.5 के आसपास रुपया और 15% आयात शुल्क घरेलू कीमतों को मजबूत बनाए रखेंगे। उनका मानना ​​है कि कुछ ऐसे फैक्टर हैं जिनके चलते सोने में सुधार और लंबी अवधि की तेजी का दौर जारी रहेगा। इनसे से पहला यह है कि ऑफिसियल खरीदारी जारी है। केंद्रीय बैंकों ने तीसरी तिमाही में 321 टन सोना खरीदा जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 42 प्रतिशत अधिक है।

जिन लोगों ने धनतेरस 2016 में निवेश किया और 5 नवंबर 2026 तक अपना निवेश बनाए रखा उन्हें 18.30 प्रतिशत का सालाना रिटर्न मिला होगा, क्योंकि इस दशक में सोने की कीमतों में 377 प्रतिशत से अधिक की बढ़त हुई है। अगर किसी ने 2016 के धनतेरस पर दिल्ली में लगभग 30,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से सोना खरीदा होगा, उसका निवेश आज लगभग 4.77 गुना बढ़कर करीब 1,45,915 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *