बाटा के शेयर में आ सकती है भारी गिरावट, 125 रुपये तक टूटने के आसार
मुंबई- फुटवियर रिटेलर बाटा इंडिया के शेयरों में बुधवार को चार पर्सेंट की गिरावट आ गी। दूसरी तिमाही में मुनाफे पर असर से ऐसा हुआ है। इन नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म सिटी ने शेयर पर सेल रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 675 रुपये से घटाकर 550 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि शेयर के वैल्यूएशन में आगे और डी-रेटिंग की गुंजाइश है।
ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस 675 रुपये से घटाकर 550 रुपये कर दिया है, यानी टारगेट में सीधे 125 रुपये की कटौती हुई है। प्रतिशत में देखें तो ये 18.5% की कमी है। टारगेट घटाने के साथ सिटी ने कंपनी की कमाई के अनुमान भी नीचे किए हैं। ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के लिए प्रति शेयर कमाई (EPS) के अनुमान 17% घटा दिए हैं।
वैल्यूएशन का पैमाना भी बदला गया है। पहले सिटी शेयर को दिसंबर 2027 के अनुमानों पर 28 गुना P/E पर आंक रहा था, अब उसने इसे सितंबर 2028 के अनुमानों पर 25 गुना कर दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक ये फैसला कमजोर ग्रोथ और मुनाफे को ध्यान में रखकर लिया गया है।
सितंबर तिमाही में बाटा इंडिया का रेवेन्यू सालाना आधार पर 7.6% बढ़कर 862 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में ये 801 करोड़ रुपये था। सिटी के हिसाब से रेवेन्यू ग्रोथ 7.5% रही, जो उसके अनुमान से करीब 1% कम है।
सिटी की गणना में तस्वीर उलटी दिखती है। ब्रोकरेज के मुताबिक एडजस्टेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12% घटा है और ये उसके अनुमान से 65% नीचे रहा। मतलब रिपोर्टेड मुनाफा 28.6% बढ़ा दिखता है, जबकि एडजस्टेड मुनाफा 12% घटा है।

