दिवाली में इन शेयरों में लगा सकते हैं दांव, 90 पर्सेंट तक मिल सकता है फायदा

मुंबई- ब्रोकरेज हाउस चॉइस इंस्टिट्यूशनल ने कुछ चुनिंदा कंपनियों पर दांव लगाने की सलाह दी है। ताजा ब्रोकरेज रिपोर्ट में FMCG, डिफेंस, हाउसिंग फाइनेंस, हॉस्पिटैलिटी और टेक सेक्टर के 5 शेयरों पर खरीदारी की रेटिंग जारी की गई है। इन शेयरों में मौजूदा बाजार भाव से 90 फीसदी तक की तेजी आने का अनुमान जताया गया है।

ब्रोकरेज की टॉप पिक्स में सबसे पहला और बड़ा नाम एफएमसीजी कंपनी बजाज कंज्यूमर केयर का है। 375 रुपये के मौजूदा बाजार भाव पर ट्रेड कर रहे इस शेयर के लिए ब्रोकरेज ने 715 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यानी करीब 90.7 फीसदी का भारी मुनाफा मिल सकता है। ग्रामीण मांग में सुधार और मार्जिन रिकवरी के चलते कंपनी को लेकर ब्रोकरेज काफी सकारात्मक रुख अपनाए हुए है।

डिफेंस सेक्टर की तेजी के बीच गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) का शेयर 3500 रुपये तक जा सकता है। मौजूदा भाव 2,047 रुपये की तुलना में यह 71 पर्सेंट अधिक है। मजबूत डिफेंस ऑर्डर बुक, समय पर डिलीवरी और सरकार के स्वदेशीकरण पर फोकस के चलते इस डिफेंस स्टॉक में 71 फीसदी का तगड़ा अपसाइड देखने को मिल सकता है।

एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस निवेशकों की रडार पर आ सकता है। 200 रुपये के मौजूदा भाव पर मिल रहे इस शेयर के लिए 330 रुपये का लक्ष्य रखा गया है, जो करीब 65.1 फीसदी का संभावित रिटर्न दर्शाता है। कंपनी का लोन ग्रोथ और एसेट क्वालिटी प्रदर्शन इसे सपोर्ट कर रहा है।

156 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे सामही होटल के लिए ब्रोकरेज ने 240 रुपये का टारगेट दिया है, जो 53.9 फीसदी की मजबूत बढ़त का संकेत देता है। रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज है अभी 806 रुपये पर है। यह 1,185 रुपये तक जा सकता है। ग्लोबल ट्रैवल डिमांड और साफ्टवेयर सॉल्यूशन की बढ़ती स्वीकार्यता के दम पर इस शेयर में निवेशकों को 47.1 फीसदी का शानदार रिटर्न मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *