इस शेयर में एक लाख रुपये का निवेश बन सकता है 2 लाख रुपये के करीब
मुंबई- ब्रोकरेज फर्म Centrum Broking ने Suzlon Energy को खरीदने की सलाह दी है। उसका मानना है कि मौजूदा भाव पर निवेश किया गया एक लाख रुपये दो लाख रुपये बन सकता है। हालांकि, कमजोर ऑपरेटिंग मार्जिन के चलते ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस घटाकर ₹68 कर दिया है। पहले यह ₹74 था।
हालांकि, नया टारगेट भी मौजूदा स्तर से करीब 92% रिटर्न का संकेत देता है। वहीं, शुक्रवार के बंद भाव से यह टारगेट 101% रिटर्न की संभावना दिखाता है। ब्रोकरेज को कंपनी के ऑर्डर बुक, बेहतर एग्जीक्यूशन और Suzlon 2.0 की नई पहलों से आगे ग्रोथ की उम्मीद है।
Suzlon Energy का सितंबर तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 26% और तिमाही आधार पर 27.3% बढ़कर ₹4,880 करोड़ रहा। ज्यादा टर्बाइन डिलीवरी और कमीशनिंग से कंपनी को फायदा हुआ। Centrum के मुताबिक, Suzlon का 6.01 GW का ऑर्डर बुक अगले 18 महीने के रेवेन्यू को लेकर अच्छी विजिबिलिटी देता है। कंपनी ने FY27 की पहली छमाही में 1.5 GW के ऑर्डर हासिल किए।
सोमवार को Suzlon Energy का शेयर इंट्राडे में 5% से ज्यादा उछलकर ₹35.57 पर पहुंच गया। आखिर में यह 3.98% की तेजी के साथ ₹35.25 पर बंद हुआ। Centrum का ₹68 का टारगेट प्राइस मौजूदा स्तर से करीब 92% की संभावित तेजी दिखाता है।
सुजलॉन पर दूसरे ब्रोकरेज की राय मिलीजुली है। JM Financial ने ₹40 और Axis Capital ने ₹42 का टारगेट दिया है। Anand Rathi ने ₹38 के टारगेट के साथ Hold रेटिंग दी है। वहीं, ICICI Securities और Investec ने खरीदने की सलाह दी है और कहा है कि यह शेयर 55 से 56 रुपये तक जा सकता है।

