एक साल में इस शेयर में एक लाख का निवेश घटकर रह गया 67,000 रुपये

मुंबई- केमिकल कंपनी एपिग्रल (Epigral) के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद शेयर 9% उछलकर 956 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 27.5% बढ़कर 65 करोड़ रुपये रहा।

इस शेयर ने एक साल में 43 पर्सेंट का घाटा दिया है। यानी एक लाख रुपये का निवेश घटकर 67,000 रुपये रह गया है। एपिग्रल का शेयर पिछले काफी वक्त से दबाव में था। इस साल अब तक शेयर 24.6% गिर चुका है और पिछले एक साल का हिसाब देखें तो गिरावट 43.7% की है।

वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में एपिग्रल का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 65 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 51 करोड़ रुपये था। यानी मुनाफे में 14 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ, जो 27.5% की बढ़त है।

कमाई की रफ्तार भी लगभग इतनी ही तेज रही। सितंबर तिमाही में रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस 746 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 587 करोड़ रुपये से 27.1% ज्यादा है।

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मौलिक पटेल ने कहा कि चुनौती भरे ऑपरेटिंग माहौल के बावजूद एपिग्रल ने तिमाही के दौरान 28% की रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की। उनके मुताबिक यह ग्रोथ ज्यादा वॉल्यूम और बेहतर रियलाइजेशन की वजह से आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *