8 दिन में इस शेयर ने एक लाख रुपये के निवेश को बना दिया 1.90 लाख रुपये
मुंबई- शेयर बाजार में हाल ही में लिस्ट हुई कंपनी Tonbo Imaging India के शेयरों में जमकर तेजी दिख रही है। लिस्ट होने के बाद पिछले 8 दिनों में इसने एक लाख रुपये के निवेश को 1.90 लाख रुपये बना दिया है। सोमवार को इस शेयर में 17 पर्सेंट की तेजी देखी गई।
यह शेयर पिछले सप्ताह ही एक्सचेंजों पर इश्यू प्राइस के 700 रुपये मुकाबले 66 पर्सेंट तेजी के साथ लिस्ट हुआ था। कल यह शेयर 1133.80 रुपये के मुकाबले 1,214 रुपये के भाव पर खुले, जो 7 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी है। वहीं, कुछ ही देर में 17 प्रतिशत से ज्यादा के उछाल के साथ 1,330.50 रुपये के हाई लेवल पर पहुंच गए।
यह इश्यू 850.18 करोड़ रुपये का था। यह 19 से 21 अक्टूबर तक खुला था। यह पब्लिक इश्यू 135.9 गुना बुक हुआ था। इस आईपीओ में सभी कैटेगरियों में निवेशकों का जमकर उत्साह देखा गया। क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIB) सेगमेंट में 293.56 गुना बुक हुआ, जबकि नॉन इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में 170.94 गुना बोलियां हासिल हुईं। इसके अलावा, रिटेल सेगमेंट में 31.06 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

