दूसरी तिमाही के रिजल्ट के बाद धनलक्ष्मी बैंक का शेयर 13 पर्सेंट टूटा
मुंबई- प्राइवेट सेक्टर की बैंक धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट दोगुने से भी ज्यादा होकर 48.3 करोड़ रुपये हो गया । बावजूद इसके शेयरों में 13 पर्सेंट की भारी गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के चलते साल की शुरुआत से अब तक बैंक के शेयरों में हुई कुल बढ़त घटकर 23% रह गई है।
दरअसल, बैंक की एसेट क्वालिटी स्थिर रहने और प्रोविजन (प्रावधानों) में कमी आने के बावजूद इसके शेयरों में गिरावट देखी गई। सितंबर तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक का नेट प्रॉफिट दोगुने से भी ज्यादा होकर 48.3 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹23.2 करोड़ था। मुनाफे में इस बढ़ोतरी का एक कारण ‘अन्य आय’ में उछाल भी रहा, जो पिछले साल के ₹34.5 करोड़ से बढ़कर ₹47.4 करोड़ हो गई।
बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम में 32.6% बढ़कर ₹187.7 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹142 करोड़ थी। ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) पिछली तिमाही के 1.82% से सुधरकर 1.76% हो गया। वहीं, नेट NPA भी मामूली रूप से घटकर 0.47% से 0.45% पर आ गया।

