गोरे बेचते रहे, म्यूचुअल फंड खरीदते रहे, 90 दिन में एक लाख का निवेश बना 1.68 लाख

मुंबई- जिन शेयरों में हाल के दिनों में विदेशी निवेशक बिकवाली कर रहे थे, उन्हीं शेयरों में म्यूचुअल फंड हाउसों ने खरीगी करके निवेशकों को मालामाल कर दिया है। रिजल्ट यह हुआ कि महज 90 दिनों में ही इन शेयरों ने एक लाख के निवेश को 1.68 लाख रुपये बना दिया है।

जून 2026 तिमाही तक निफ्टी माइक्रोकैप 250 की करीब 64 कंपनियों में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी। इनमें से 10 शेयरों में पिछले तीन महीनों में 26 फीसदी से 68 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। लगातार दो तिमाहियों तक हिस्सेदारी बढ़ना किसी शेयर में संस्थागत रुचि का संकेत जरूर देता है।

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया (Electronics Mart India) सबसे आगे रहा। यह पिछले तीन महीने में ₹122 से बढ़कर ₹205 हो गया। यानी 68 फीसदी की तेजी आई है। इसका मतलब यह है कि एक लाख का निवेश 1.68 लाख रुपये हो गया है। कंपनी में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी मार्च 2026 में 19.48 फीसदी से बढ़कर जून 2026 में 20.67 फीसदी हो गई।

स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयरों में तीन महीनों में 55 फीसदी की तेजी आई है। यह ₹533 से बढ़कर 826 रुपये हो गया। लगातार दो तिमाहियों में म्यूचुअल फंड की होल्डिंग बढ़ी, जो मार्च 2026 में 10.33% से बढ़कर जून 2026 में 11.03% हो गई।

ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफ स्टाइल के शेयरों ने तीन महीनों में 45 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। इसका शेयर 791 रुपये पर पहुंच गया जो पहले 546 रुपेय था। इस दौरान म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 6.11% से बढ़कर 9.18% हो गई। सुदर्शन केमिकल के शेयरों ने तीन महीने में एक लाख के निवेश को 1.39 लाख रुपये बना दिया है। यह ₹882 से बढ़कर ₹1,229 हो गया। म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 23.30% से बढ़कर 25.17% हो गई। इस स्टॉक में तीन महीनों में 39% की तेजी आई है। टाइमेक्स ग्रुप का शेयर तीन महीने में 528 से बढ़कर 735 रुपये हो गया। इसका मतलब 39 पर्सेंट का फायदा मिला है। एक्सिसकेड्स ने इसी दौरान 34 पर्सेंट का रिटर्न दिया। इसका शएयर 1703 से बढ़कर 2282 रुपये पर पहुंच गया। म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी मार्च 2026 में 1.11% से बढ़कर जून 2026 में 1.45% हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *