इस बैंक के शेयरों में आ सकती है भारी तेजी, 6 महीने में दिया 21 पर्सेंट रिटर्न

मुंबई- कोटक महिंद्रा के शेयरों में अच्छी खासी तेजी आने की उम्मीद है।कई ब्रोकरेज फर्मों ने इस शेयर में निवेश की सलाह दी है। 440 रुपये के आस पास कारोबार कर रहा यह शेयर छह महीनों में 21 फीसदी से ज्यादा उछला है।

विदेशी ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने Kotak Mahindra Bank के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उसने इस शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 520 रुपये कर दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर करेंट प्राइस से करीब 20 फीसदी चढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि सीईओ की नियुक्ति के बाद लीडरशिप को लेकर अनिश्चितता खत्म हो गई है।

HSBC ने कोटक महिंद्रा बैंक के FY27-29 के अर्निंग्स प्रति शेयर (EPS) के अनुमान को भी बढ़ाया है। इसकी वजह बैंक की स्ट्रॉन्ग लोन ग्रोथ और स्टेबल नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) है। आरबीआई ने 7 अक्तूबर को रेपो रेट 5.25 से बढ़ाकर 5.5 फीसदी कर दिया। एचएसबीसी का मानना है कि इसका भी फायदा कोटक महिंद्रा बैंक को मिलेगा।

दूसरी तिमाही में प्रदर्शन के अपडेट के बाद गोल्डमैन सैक्स ने इस शेयर को खरीदने की अपनी सलाह बनाए रखी है। उसने शेयर का टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर 540 रुपये कर दिया है। सिटी ने भी इस शेयर को खरीदने की अपनी सलाह बनाए रखी है। उसने शेयर के लिए 465 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर करेंट लेवल से करीब 30 फीसदी चढ़ सकता है।

Citi ने कहा है कि दूसरी तिमाही में भी कोटक महिंद्रा बैंक की बैलेंसशीट में इम्प्रूवमेंट दिखा है। एफसीएनएआर(बी) डिपॉजिट आने से बैंक की मजबूती को सपोर्ट मिला है। साल दर साल आधार पर कोर एडवान्सेज ग्रोथ 21.6 फीसदी रही है, जबकि तिमाही दर तिमाही आधार पर यह 9.5 फीसदी रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *