वॉट्सएप बिजनेस अकाउंट अब मुफ्त नहीं, सभी ऑर्डर, डिलीवरी पर लगेगा चार्ज
मुंबई- वॉट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने पर आज से चार्ज लगेगा। यह बदलाव केवल API का इस्तेमाल करने वाले बड़े कारोबारों और कंपनियों पर लागू होगा। साधारण वॉट्एसप इस्तेमाल करने वाले आम लोगों और ‘वॉट्सएप बिजनेस एप’ चलाने वाले छोटे कारोबारियों के लिए यह सेवा पहले की तरह ही फ्री रहेगी।
कंपनियों को 30 सितंबर तक पेमेंट का तरीका अपने अकाउंट में जोड़ना होगा। ऐसा नहीं करने पर 1 अक्टूबर से उनके सर्विस मैसेज की डिलीवरी रोक दी जाएगी। अब तक जब आप किसी कंपनी को मैसेज करते थे, तो अगले 24 घंटे में कंपनी आपको ऑर्डर कन्फर्मेशन, ट्रैकिंग लिंक या डिलीवरी डिटेल्स जैसे यूटिलिटी मैसेज फ्री में भेज पाती थी। अब मैसेज भेजने पर कंपनियों को फीस देनी होगी।
ग्राहकों के सवालों के जवाब यानी सर्विस मैसेज देने के लिए कंपनियों को हर महीने प्रति वॉट्सएप नंबर सिर्फ 1,000 मैसेज ही फ्री मिलेंगे। यह लिमिट खत्म होते ही कंपनी को हर मैसेज का चार्ज देना होगा। 24 घंटे की विंडो खत्म होने के बाद जो मैसेज कंपनियां भेजती थीं, उन पर पहले भी चार्ज लगता था और आगे भी लगता रहेगा।
हर महीने प्रत्येक बिजनेस नंबर को ग्राहकों के सवालों का जवाब देने के लिए 1,000 फ्री सर्विस मैसेजेस मिलेंगे। आम यूजर्स या ग्राहक किसी बिजनेस को मैसेज भेजने या उनसे रिप्लाई और अपडेट्स लेने के लिए कोई चार्ज नहीं देंगे। वॉट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म कंपनियों के लिए बनाया गया एक खास सॉफ्टवेयर सिस्टम है, जो उन्हें एक साथ लाखों ग्राहकों से जुड़ने में मदद करता है।

