इस शेयर में निवेश पर मिल सकता है 168 पर्सेंट फायदा, 377 रुपये जाएगा

मुंबई- हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर की कंपनी सम्मान कैपिटल लिमिटेड (Sammaan Capital Limited) को लेकर कुछ पॉजिटिव खबरें सामने आ रही हैं। बीते कुछ हफ्तों से बिकवाली के दबाव में चल रहे इस स्टॉक को लेकर ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा कैपिटल ने एक पॉजिटिव रिपोर्ट जारी की है।

शुक्रवार, 25 सितंबर को इसके शेयर 141.78 रुपये के भाव पर कामकाज के लिए खुले, जबकि गुरुवार को 2.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 140.55 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयर ने 3 नंबर 2025 को 192.95 रुपये के लेवल पर अपना 52 वीक हाई लेवल हिट किया था, जबकि 23 मार्च 2025 को 129 रुपये के लेवल पर 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर छुआ था।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अपर लेवल से भारी बिकवाली झेलने के बाद अब इस स्टॉक में बंपर तेजी आ सकती है। वेंचुरा कैपिटल ने अपनी रिपोर्ट में कहा, कंपनी अब संकट के दौर को पीछे छोड़कर शुरुआती स्तर की री-रेटिंग की लाइन पर खड़ी है। ब्रोकरेज का मानना है कि सम्मान कैपिटल की ग्रोथ में रुकावट कारोबार के अवसरों की कमी से नहीं, बल्कि रिस्क की वजह से आई थी। कंपनी ने होलसेल और डेवलपर लेंडिंग के जरिए तेजी से अपना साइज बढ़ाया है।

ब्रोकरेज ने इस आधार पर इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उसका अनुमान है कि शेयर 377 रुपये तक जा सकता है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि अगले 24 महीनों में यह स्टॉक 24 सितंबर को बंद भाव 140.55 के लेवल से 168 प्रतिशत का उछाल दर्ज कर सकता है।

कंपनी का एडवांसेज वित्त वर्ष 2026 में 33,899 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2029 तक 89,516 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। यह 38% की वार्षिक चक्रवृद्ध‍ि दर (CAGR) को दिखाता है। इस अवधि में कंपनी की उधारी 22% CAGR की दर से 44,314 करोड़ रुपये से बढ़कर 80,645 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *