कारट्रेड टेक के शेयर में मिल सकता है 33 पर्सेंट का फायदा, यह है इसका भाव

मुंबई- मल्टी-चैनल ऑटोमोटिव मार्केटप्लेस कंपनी Cartrade Tech के शेयरों में अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। ब्रोकरेज फर्म Nomura और UBS ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उनका मानना है कि शेयर 33 फीसदी की अपसाइड मूव दिखा सकता है।

ब्रोकरेज नोमुरा का अनुमान है कि यह शेयर 3,340 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव की तुलना में यह 11 पर्सेंट ज्यादा है। CarTrade Tech के मैनेजमेंट ने एनालिस्ट मीट में कहा कि वे अपने यूज्ड-कार इकोसिस्टम को बढ़ाने पर ध्यान देना जारी रखेंगे और साथ ही OLX का विस्तार ऑटो क्लासिफाइड से आगे भी करेंगे।

फिलहाल यूज्ड-कार लिस्टिंग की संख्या 3.4 मिलियन से अधिक है और मैनेजमेंट को उम्मीद है कि मध्यम अवधि में यह संख्या 10 मिलियन तक पहुंच जाएगी। कंपनी के अनुसार, OLX पर व्यवसायों के लिए ‘एलीट बायर प्रोग्राम’ शुरू किया गया है और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

UBS ने भी खरीदने की सलाह दी है। उसका मानना है कि यह शेयर 4000 रुपये तक जा सकता है। मौजूदा भाव की तुलना में यह 33 पर्सेंट ज्यादा है। यूबीएस ने कहा कि Cartrade Tech का मैनेजमेंट AI-आधारित प्रोडक्ट्स और कई साझेदारियों के माध्यम से यूज्ड-कार वैल्यू चेन में कमाई के स्रोतों को बढ़ाने पर काफी ध्यान दे रहा है।

इस सप्ताह की शुरुआत में, कंपनी ने रेवेन्यू शेयरिंग के आधार पर भारत के प्रमुख कार डीलर ‘Landmark Cars’ के साथ साझेदारी की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि इससे Cartrade Tech को अधिक ASP (औसत बिक्री मूल्य) वाली यूज्ड कारों तक पहुंच मिलेगी।

ब्रोकरेज ने कहा कि मौजूदा लॉन्च के मामले में, OLX के ‘एलीट बायर प्रोग्राम’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और आने वाली तिमाहियों में इसके इस्तेमाल में काफी बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसमें यह भी कहा गया है कि मौजूदा प्रोडक्ट्स से कमाई बढ़ने और नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने पर लगातार ध्यान देने की वजह से, कंपनी को उम्मीद है कि CarTrade Tech की ज़बरदस्त कमाई की ग्रोथ जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *