टाटा स्टील का शेयर जा सकता है 220 रुपये, मोतीलाल ओसवाल की यह सलाह
मुंबई- ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal ने टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी Tata Steel के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उसका मानना है कि यह शेयर 220 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव की तुलना में यह 19 प्रतिशत का फायदा मिल सकता है।
Motilal Oswal के मुताबिक Tata Steel के भारतीय कारोबार में स्टील की कीमतों में मजबूती से कमाई को सपोर्ट मिल सकता है। सितंबर 2026 में घरेलू HRC की कीमत 7% बढ़कर करीब ₹62,000 प्रति टन पहुंच गई है। वहीं रीबार की कीमत भी जून के ₹48,850 से बढ़कर ₹56,800 प्रति टन हो गई है।
ब्रोकरेज का मानना है कि बेहतर स्टील कीमतें हाल में बढ़ी इनपुट लागत के असर को काफी हद तक संभाल सकती हैं। हालांकि, आगे मुनाफे का मार्जिन बनाए रखने के लिए स्टील की कीमतों में मजबूती और स्थिरता जरूरी होगी।
Tata Steel भारत में अपनी स्टील क्षमता को FY26 के 27.4 मिलियन टन सालाना से बढ़ाकर FY31 तक 40 मिलियन टन करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए करीब ₹16,000 करोड़ सालाना कैपेक्स की प्रतिबद्धता बताई गई है। Kalinganagar Phase-III के बाद वहां क्षमता 13 मिलियन टन तक पहुंचने का लक्ष्य है।
Motilal Oswal के अनुमान के मुताबिक Tata Steel का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू FY27 में ₹2.64 लाख करोड़ और FY28 में ₹2.79 लाख करोड़ हो सकता है। यह FY26 के ₹2.32 लाख करोड़ था। इसी दौरान EBITDA ₹34,400 करोड़ से बढ़कर FY27 में ₹40,300 करोड़ और FY28 में ₹43,900 करोड़ रहने का अनुमान है।

