हिताची एनर्जी के शेयर में एक लाख रुपये का निवेश बन सकता है 1.50 लाख रुपये

मुंबई- विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने शेयर बाजार के कमजोर माहौल में हिताची एनर्जी के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उसका मानना है कि मौजूदा भाव पर एक लाख रुपये का निवेश आगे 1.50 लाख रुपये बन सकता है। यानी 50 फीसदी का फायदा मिलने की उम्मीद है।

जेफरीज का मानना है कि हिताची का शेयर 45,790 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव से यह 50 फीसदी अधिक है। ब्रोकरेज फर्म ने हिताची पर अपनी रिपोर्ट में कई बातें बताई हैं। उसने कहा है कि हिताची के मैनेजमेंट को भरोसा है कि भारत में पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रिब्यूशन (T&D) पर निवेश बढ़ रहा है। इस सेगमेंट में अगले कई सालों तक बिजनेस के बड़े मौके बने रहेंगे।

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी रेवेन्यू में अपनी सर्विसेज की हिस्सेदारी बढ़ा रही है। इससे आगे ग्रोथ को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। उसने बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (BEES) और डेटा सेंटर्स के क्षेत्र में भी कंपनी के लिए बड़े कारोबारी मौके बताए हैं।

हिताची एनर्जी इंडिया के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया है। सिर्फ तीन साल में इस शेयर ने निवेशकों का पैसा सात गुना से ज्यादा किया है। 22 सितंबर, 2023 को इस शेयर का प्राइस 4,183 रुपये था। अब कीमत 31,200 रुपये चल रही है। यह तीन साल में 625 फीसदी से ज्यादा रिटर्न है। यानी इस दौरान एक लाख रुपये निवेश आज 7 लाख रुपये हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *