एनएसई को लेकर 1.08 लाख करोड़ रुपये पहुंची इस साल आईपीओ की साइज

मुंबई- इस साल आईपीओ बाजार में जबरदस्त तेजी है। अब तक कुल 85 कंपनियों ने 1.08 लाख करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार का रुख की हैं। इसमें आने वाले एनएसई का 22560 करोड़ रुपये का जंबो आईपीओ भी शामिल है। साथ ही इस हफ्ते और अगले हफ्ते खुलने वाले भी आईपीओ शामिल हैं।

इस हफ्ते एनएसई सहित कुल 24,500 करोड़ रुपये कंपनियां आईपीओ के जरिये जुटाएँगी। जबकि अभी तक सितंबर में कुल 36,548 करोड़ रुपये के आईपीओ लाइन में हैं जिसमें एनएसई भी है। अगस्त में कुल 23,047 करोड़ रुपये के आईपीओ आए थे जबकि जुलाई में 26,726 करोड़ रुपये कंपनियों ने जुटाए थे।

इस साल बड़े आईपीओ में एनएसई का 22000 करोड़ रुपये का इश्यू टॉप पर है। इसके अलावा मणिपाल अस्पताल का 9275 करोड़ रुपये और एसबीआई फँड का 9795 करोड़ रुपये का भी आईपीओ बड़ा था। धूत ट्रांसमिशन ने 3066 करोड़ रुपये जुटाए थे जबकि इंडो एमआईएम लिमिटेड ने 3812 करोड़ रुपये जुटाए थे। क्लीन मैक्स एनवायरो ने 3079 करोड़ रुपये जुटाए थे।

दरअसल इस समय सेकंडरी बाजार में भले ही भारी उतार चढ़ाव हो लेकिन आईपीओ बाजार में धूम मची है। कोई भी कंपनी आ रही है और सैकड़ों गुना सब्सक्रिप्शन लेकर जा रही है। साथ ही उनके लिस्टिंग पर प्रदर्शन भी अच्छे हैं। हालांकि, 45 आईपीओ बढ़त में लिस्ट हुए और 19 गिरावट में लिस्ट हुए हैं। इस समय आईपीओ वाले कुल 42 कंपनियों के शेयर तेजी में हैं और 22 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। सबसे बेहतर मुनाफा ईएसडीएस ने दिया है जो एक हफ्ते में तीन गुना से ज्यादा बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *