इन पांच शेयरों में मिल सकता है 61 प्रतिशत तक का फायदा, यह है कारण
मुंबई- अगस्त 2026 में पावर डिमांड सालाना आधार पर 12.95% बढ़कर करीब 169 अरब यूनिट हो गई। रिन्यूएबल एनर्जी में भी तेजी से क्षमता जुड़ रही है। इस माहौल में Nuvama Research ने पावर सेक्टर के 5 शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उसका मानना है कि इनमें 61 प्रतिशत तक का फायदा मिल सकता है।
Nuvama Research ने ACME Solar को खरीदने की सलाह दी है। उसकी राय है कि यह शेयर 11.7 फीसदी बढ़कर 448 रुपये तक जा सकता है। इसी तरह टाटा पावर को भी इसने खरीदने की सलाह दी है। इसमें 15 प्रतिशत तक फायदा मिलने की उम्मीद है और यह शेयर 421 रुपये तक जा सकता है।
इस ब्रोकरेज हाउस ने कहा एनटीपीसी के शेयर में 34 फीसदी का फायदा मिल सकता है यानी यह शेयर 445 रुपये तक जा सकता है। सबसे ज्यादा आईनॉक्स विंड के शेयरों में फायदा मिलने की उम्मीद है। यह शेयर 123 रुपये तक जा सकता है यानी मौजूदा भाव से 61 प्रतिशत तक का फायदा मिलने की उम्मीद है।

