एपल के नए सीईओ को 600 करोड़ रुपये का भारी पैकेज, ये है इनकी खासियत

मुंबई- एपल के नए सीईओ टर्नस को 600 करोड़ रुपये का भारी भरकम पैकेज मिला है।टर्नस पिछले 25 सालों से एपल में काम कर रहे हैं। 25 साल बाद, 1 सितंबर को जब टिम कुक ने 15 साल बाद अपनी कुर्सी छोड़ी, तो पूरी दुनिया की नजरें इसी इंजीनियर पर जाकर टिक गईं। नाम है- जॉन टर्नस। 1976 में शुरू हुई एपल कंपनी के इतिहास में कमान संभालने वाले वे 8वें सीईओ बन गए हैं।

जॉन टर्नस एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं, जिन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से पढ़ाई की है। वे 2001 में एपल से जुड़े थे। एपल में आने से पहले उन्होंने चार साल ‘वर्चुअल रिसर्च सिस्टम्स’ में काम किया था। एपल में उन्होंने अपनी शुरुआत बहुत बेसिक लेवल से की थी। मैक स्क्रीन डिजाइनिंग से शुरुआत के बाद धीरे-धीरे कंपनी की हार्डवेयर टीम के सबसे बड़े अफसर बन गए।

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के मुकाबले एपल का AI काफी पीछे है। टर्नस को इसे बेहतर बनाकर रेस में वापसी करनी होगी। अमेरिका और यूरोप में एपल के बिजनेस मॉडल पर सवाल उठ रहे हैं। उन पर एकाधिकार नियमों के उल्लंघन के आरोप हैं। इसने कंपनी को बचाना होगा।

आप जो आईफोन, आईपैड, मैक, एपल वॉच, एयरपॉड्स या हाल ही में आया विजन प्रो इस्तेमाल करते हैं, उन सभी के फिजिकल डिजाइन और हार्डवेयर को तैयार करने में जॉन टर्नस और उनकी टीम का ही दिमाग रहा है। 2021 से तो वे एपल की पूरी हार्डवेयर इंजीनियरिंग के मालिक ही थे।

एपल में 25 साल काम करके जॉन ने अपनी सैलरी, बोनस और शेयर्स के जरिए 7.5 करोड़ डॉलर यानी लगभग ₹700 करोड़ की संपत्ति बनाई है। अब सीईओ बनने के बाद उनका पैकेज भी टिम कुक जैसा ही ₹600 करोड़ करीब होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *