मोदी की फिर सोना न खरीदने की अपील, जूलरी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट

मुंबई- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोगों से गैर-जरूरी सोना न खरीदने की अपील के बाद ज्वेलरी कंपनियों से जुड़े स्टॉक्स में गिरावट है। कल्याण ज्वेलर्स के शेयर में 4.61% और PC ज्वेलर्स के शेयर में 6.10% की गिरावट रही। वहीं टाइटन के शेयर में 1.52% की गिरावट रही।

मोदी ने एक बार फिर लोगों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील की। अगर जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदना चाहिए।’ इससे पहले 10 मई को भी PM ने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी।

उन्होंने कहा, विदेश में घूमने के लिए यात्राएं करने और विदेश में शादी करने से बचना चाहिए। लोगों को मेक इन इंडिया के मंत्र के साथ आगे बढ़ना चाहिए। पीएम ने यह भी कहा, जितना ज्यादा स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जाएगा, भारत उतनी ही मजबूती से आगे बढ़ेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि जब भारत अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब देश की युवा पीढ़ी को एक विकसित भारत सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *