टेंपसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के निवेशक मालामाल, 300 का शेयर 634 रुपये पर लिस्ट, अब यह है भाव
मुंबई- थर्मल इंजीनियरिंग और स्पेशलाइज़्ड केबल बनाने वाली कंपनी टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयर एक्सचेंज पर 634 रुपये पर लिस्ट हुए, जो IPO प्राइस से 111.3% ज़्यादा है। यह शेयर NSE पर 634.85 रुपये के हाई लेवल तक पहुंचा। NSE पर 586.65 रुपये और BSE पर 586.8 रुपये पर बंद हुआ।
NSE के अनुसार, कुल ट्रेड किए गए शेयरों की संख्या 510.84 लाख थी, जबकि BSE पर यह संख्या 47.68 लाख थी। पहले दिन कुल टर्नओवर (BSE+NSE) 3320.2 करोड़ रुपये रहा। क्लोजिंग प्राइस के आधार पर कंपनी का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन BSE के अनुसार 4919.3 करोड़ रुपये रहा।
स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध डेटा के अनुसार, ऑफर किए गए 1,51,81,667 इक्विटी शेयरों के मुकाबले इस इश्यू के लिए 2,79,44,59,050 इक्विटी शेयरों की बोलियां मिलीं। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) और रिटेल पोर्शन को क्रमशः 302.88 गुना और 60.69 गुना सब्सक्राइब किया गया। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) पोर्शन को 314.44 गुना सब्सक्राइब किया गया।

