विशाल मेगा मार्ट के शेयरों में तूफानी तेजी, सोमवार को 9 प्रतिशत से ज्यादा उछला

मुंबई- रिटेल चैन विशाल मेगा मार्ट के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। सोमवार के कारोबार में यह 9 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दर्ज किया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर विशाल मेगा मार्ट का शेयर 109.20 रुपये के भाव पर खुला, जबकि शुक्रवार को 103.43 पर बंद हुआ था। वहीं, 113.70 रुपये के भाव इंट्राडे हाई बनाया। यानी, इसमें 9 प्रतिशत का उछाल आया है।

कंपनी की तरफ से मजबूत नतीजों के बाद इस स्टॉक पर ब्रोकरेज अपनी रेटिंग अपडेट किए हैं। जिसके बाद बायर्स एक्टिव हुए हैं। मॉर्गन स्टेनली ने विशाल मेगा मार्ट पर ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखी है। इसके लिए ₹146 का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी के एमडी और सीईओ की 5 साल के लिए दोबारा नियुक्ति शेयर के लिए पॉजिटिव ट्रिगर है।

रिटेलर ने शुक्रवार को गुनेंदर कपूर को फाउंडर, एमडी और सीईओ के रूप में फिर से नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 1 सितंबर से प्रभावी होगी। MS का मानना है कि इस फैसले से बाजार की चिंताएं कुछ हद तक कम हो सकती हैं। कंपनी के मैनेजमेंट में उत्तराधिकार को लेकर अनिश्चितता लंबे समय से शेयर पर दबाव की एक बड़ी वजह रही है। एमडी और सीईओ की दोबारा नियुक्ति से इस चिंता को कुछ हद तक दूर करने में मदद मिल सकती है।

मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद यह शेयर दूसरी कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी कंपनियों की मुकाबले सस्ते भाव पर कारोबार कर रहा है। पिछले 1 एक महीने में इसने 4 फीसदी की बढ़त में आ गया है। हालांकि, 6 महीने के दौरान 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट बनी हुई है, जबकि साल 2026 में अब तक यह स्टॉक 17 फीसदी गिर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *