इन शेयरों में मिल सकता है 27 प्रतिशत तक का रिटर्न, एक्सिस ब्रोकरेज की सलाह

मुंबई- एक्सिस सिक्योरिटीज ने बीएफएसआई सेक्टर की अपनी एनालिसिस रिपोर्ट में कहा है कि इस सेक्टर ने पहली तिमाही में अच्छा-खासा लोन बांटा है, सेक्टर से जुड़ी कंपनियों की एसेट क्वॉलिटी सुधरी है और कमाई बढ़ने का सिलसिला भी धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है। जो हाई क्वॉलिटी फाइनैंशियल बिजनेस मजबूती के संकते दे रहे हैं, उनमें सोच-समझकर निवेश करने का अभी अच्छा माहौल है।

एक्सिस की रिपोर्ट बताती है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही बीएफसएसआई सेक्टर के लिए कुल मिलाकर अच्छा रही है। बड़े बैंकों के साथ-साथ छोटे बैंकों ने भी सालाना आधार पर 18 प्रतिशत तो तिमाही आधार पर 3 प्रतिशत का आकर्षक ग्रोथ हासिल की है। कॉर्पोरेट, एसएमई और कुछ खुदरा सेगमेंट्स में इनका कारोबार बढ़ा है। वहीं, मध्यम श्रेणी के बैंकों ने बड़े बैंकों को भी पीछे छोड़ दिया है। एनबीएफसी सेगमेंट ने तो और भी बेहतर प्रदर्शन किया है। इसका एयूएम 21 पर्सेंट सालाना दर से जबकि 5 पर्सेंट की तिमाही दर से बढ़ा है।

डाइवर्सिफाइड फाइनेंशियल कंपनियों में, SBICARD की कमाई में काफी सुधार देखा गया क्योंकि क्रेडिट कॉस्ट कई तिमाहियों के निचले स्तर पर आ गई। SBILIFE ने एजेंसी और बैंकइंश्योरेंस चैनलों में अच्छी रफ्तार बनाए रखी, जबकि NAM-India को मार्केट शेयर बढ़ने और स्थिर यील्ड का फायदा मिला। कुल मिलाकर, Q1FY27 ने हमारी इस राय को और मजबूत किया कि फाइनेंशियल सेक्टर के बुनियादी आधार मजबूत बने हुए हैं।

एक्सिस ने कहा है कि कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 500 रुपये तक जा सकता है। यह अभी 392 रुपये पर है। यानी 27 फीसदी का फायदा मिलने की उम्मीद है। आईसीआईसीआई बैंक में भी 27 प्रतिशत का मुनाफा मिल सकता है। इसका शेयर 1800 रुपये तक जा सकता है जो अभी 1412 रुपये के आस पास है। एसबीआई के शेयर में भी 27 फीसदी के रिटर्न की उम्मीद है। यह 1069 से बढ़कर 1360 रुपये तक जा सकता है।

फेडरल बैंक में निवेशकों को 13 प्रतिशत का फायदा मिलने की उम्मीद है। यह शेयर 400 रुपये तक जाएगा। अभी यह 352 रुपये पर कारोबार कर रहा है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस भी खरीदी के लिहाज से सही है। यह अभी 72 रुपये पर है और आगे यह 86 रुपये तक जा सकता है।

बजाज फाइनेंस लि में 20 प्रतिशत का फायदा मिलने की उम्मीद जताई गई है। यह अभी 1087 रुपये पर है और आगे 1305 रुपये तक जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *