स्काईवेज एयर सर्विसेज का आईपीओ 24 अगस्त से, 131 से 138 रुपये है भाव

मुंबई- स्काईवेज एयर सर्विसेस लि. का आईपीओ 24 अगस्त से 27 अगस्त तक खुलेगा। कंपनी ने इसका भाव 131 से 138 रुपये प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 100 शेयरों के लिए और उसके बाद 100 के मल्टीपल में कर सकेंगे।

कंपनी के मैनेजमेंट ने बताया कि कंपनी के कुल 11.64 करोड़ शेयर हैं और इनका फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। इस आईपीओ के तहत 2,88,98,300 शेयरों का फ्रेश इश्यू जारी किया जाएगा। ऑफर फॉर सेल के जरिये प्रमोटर यशपाल शर्मा और तरुण शर्मा शेयर बेचेंगे। इसके अलावा कुछ अन्य शेयरधारक भी शेयर बेचेंगे। इनमें हिमांशु छाबड़ा, रोहित सहगल हैं।

नए शेयरों की बिक्री से मिलने वाली रकम में से 216.78 करोड़ का उपयोग कंपनी और उसकी सब्सिडियरी कंपनी फोरिन कंटेनर लाइन के पुराने कर्जों को चुकाने में किया जाएगा। 130 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के कामकाज वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और बाकी रकम का इस्तेमाल अन्य कार्यों के लिए किया जाएगा।

1984 में शुरु हुई यह कंपनी भारत के एयर फ्रेट फारवर्डिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर का एक पुराना नाम है। इस कंपनी ने जनरेशन के मामले में पिछले चार साल से एयर फ्रेट फारवर्डर बनी हुई है। यानी कंपनी भारत से दुनियाभर में भेजे जाने वाले एयर कार्गो के सबसे ज्यादा कंसाइनमेंट संभालती है। कंपनी एयरफ्रेट फॉरवर्डिंग, ओशियन फ्रेट फॉरवर्डिंग, ट्रकिंग, वेयरहाउसिंग, कस्टम ब्रोकिंग, टेक्नोलॉजी आधारित एक्सप्रेस कार्गो और पार्सल डिलीवरी जैसी कई तरह की सेवाएं दे रही है। साथ ही देसी और विदेशी बाजारों में ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए वैल्यू एडेड सेवाएं भी देती है।

कंपनी का राजस्व 2023-24 में 1289 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में 2812 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध फायदा इसी दौरान 34.49 करोड़ रुपये से बढ़कर 63 करोड़ रुपये के पार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *