अर्डी के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश 5 दिन में बन गया 1.39 लाख रुपये

मुंबई- बेकार हो चुके एनर्जी स्टोरेज प्रोडक्ट्स और नॉन-फेरस स्क्रैप की सस्टेनेबल रिकवरी और रीसाइक्लिंग करने वाली एर्डी इंडस्ट्रीज के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। आईपीओ के तहत ₹53 के भाव पर जारी शेयर एक्सचेंजों पर 73 रुपये के पार लिस्ट हुए। यानी 39 प्रतिशत का फायदा मिला। इसका मतलब कि किसी ने आईपीओ में एक लाख रुपये का निवेश किया तो वह रकम महज 5 दिन में 1.39 लाख रुपये हो गई है।  

आईपीओ को ओवरऑल 138 गुना से अधिक बोली मिली थी। हालांकि, दिन में यह शेयर टूटकर BSE पर 65.77 रुपये तक आ गया। निचले स्तर पर हल्की रिकवरी के साथ दिन के आखिरी में यह ₹67.13 (Ardee Share Price) पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 26.66% मुनाफे में हैं।

अर्डी का ₹426 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-7 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 202.26 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 266.75 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 47.77 गुना भरा था।

वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 207% से अधिक की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹84.68 करोड़ और टोटल इनकम करीब 59% के सीएजीआर से ₹1,168.88 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹182.75 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹96.42 करोड़ पड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *