ग्रासिम का फायदा 51 प्रतिशत बढ़कर 2,146 करोड़, राजस्व में 21 फीसदी की तेजी

मुंबई- ग्रासिम इंडस्ट्रीज का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 51 फीसदी के उछाल के साथ 2,146 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,420.5 करोड़ रुपये था। Grasim Industries का रेवेन्यू जून तिमाही में 21.4 फीसदी बढ़कर 48,716 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के सभी बिजनेसेज का प्रदर्शन अच्छा रहा। खर्च को नियंत्रण में रखने का फायदा भी कंपनी को मिला। इससे EBITDA मार्जिन बढ़कर 16 फीसदी हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 15 फीसदी था। जून तिमाही की ग्रोथ में बिल्डिंग मैटेरियल पोर्टफोलियो का बड़ा हाथ रहा।

Birla Opus का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 64 फीसदी बढ़कर 1,661 करोड़ रुपये रहा। तिमाही दर तिमाही आधार पर इसकी बाजार हिस्सेदारी करीब 30 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ी। Birla Pivot का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। इसका रेवेन्यू 75 फीसदी बढ़कर 2,548 करोड़ रुपये पहुंच गया।

कंपनी का कुल सीमेंट सेल्स वॉल्यूम साल दर साल आधार पर 12.2 फीसदी बढ़कर 4.13 करोड़ टन रहा। रेडी-मिक्स कंक्रीट वॉल्यूम 18 फीसदी बढ़कर 46 लाख घन मीटर रहा। ऑपरेटिंग एबिड्टा प्रति टन 1,214 करोड़ रुपये रही। ग्रासिम के केमिकल बिजनेस का प्रदर्शन भू जून तिमाही में अच्छा रहा। इस बिजनेस का रेवेन्यू 10 फीसदी बढ़कर 2,640 करोड़ रुपये हो गया।

एनबीएफसी और एचएफसी का कुल लेंडिंग पोर्टफोलियो साल दर साल आधार पर 32 फीसदी ग्रोथ के साथ 2,19,289 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के केमिकल बिजनेस का रेवेन्यू 10 फीसदी बढ़कर 2,640 करोड़ रुपये रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *