एसआईपी का नया रिकॉर्ड, 32,000 करोड़ रुपये के करीब पहुंचा हर महीने का निवेश
मुंबई- शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद म्यूचुअल फँड में निवेशक जमकर पैसा लगा रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में SIP के जरिये निवेश 31,961 करोड़ रुपये के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। यह लगातार दूसरा महीना है जब SIP में रिकॉर्ड निवेश हुआ है। जून के महीने में 31781 करोड़ रुपए था।
SIP इनफ्लो में आई तेज बढ़त म्युचुअल फंड निवेश में जारी व्यापक तेजी के साथ देखने को मिली है। जुलाई में इक्विटी-ओरिएंटेड म्युचुअल फंड्स में इनफ्लो 81% उछलकर पहली बार 42,702 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जिसमें थीमैटिक और फ्लेक्सी कैप फंड्स का योगदान अहम रहा। जून में इनफ्लो 23,568 करोड़ रुपये था।
AMFI की तरफ से जुलाई महीने के लिए म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का डेटा जारी किया गया है। पिछले महीने इक्विटी फँड्स में गिरावट दर्ज की गई और नेट आधार पर 24697 करोड़ रुपए का निवेश दर्ज किया गया. जून महीने में इक्विटी फंड्स में 28973 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया था। इक्विटी फंड्स इन्फ्लो में गिरावट जरूर आई है लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप फंड्स का जलवा जारी है। जुलाई में मिडकैप फंड्स में 6192 करोड़ रुपए और स्मॉलकैप फंड्स में नेट आधार पर 7767 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया है. वहीं लार्जकैप फंड्स से निकासी की गई है।
म्यूचअल फंड इंडस्ट्री का टोटल असेट अंडर मैनेजमेंट अब 85.75 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया जो जून के अंत में 82.22 लाख करोड़ रुपए था. इस तरह इंडस्ट्री के असेट्स में 3.53 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है.
इक्विटी फंड्स कैटिगरी का टोटल असेट अंडर मैनेजमेंट जुलाई के आधार पर अब 38.36 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया जो जून के महीने में 37.33 लाख करोड़ रुपए था. इस तरह इक्विटी फंड्स के असेट में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का उछाल आया है।
इक्विटी फंड्स कैटिगरी में इन्फ्लो की बात करें तो सबसे अधिक स्मॉलकैप फंड्स में 7767 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया और फिर मिडकैप फंड्स में 6192 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आय़ा है। फ्लेक्सी कैप फंड्स में 4709 करोड़ रुपए का इन्फ्लो दर्ज किया गया है। लार्ज कैप फंड्स से 1321 करोड़ रुपए की निकासी की गई है।

