घाटे वाली कंपनी शिपरॉकेट का आईपीओ 12 अगस्त से, 97 रुपये में मिलेगा शेयर

मुंबई- एमएसएमई, डी2सी ब्रांड्स और बड़े रिटेलर्स को ई-कॉमर्स सॉल्यूशन मुहैया कराने वाली टेक प्लेटफॉर्म शिपरॉकेट अपना आईपीओ ला रही है। कंपनी का1,617.5 करोड़ रुपये के इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹92 से ₹97 प्रति शेयर तय किया गया है। अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्यूएशन ₹7,057.5 करोड़ बैठ रहा है।

इस आईपीओ का एंकर बुक 11 अगस्त को खुलेगा। आईपीओ 14 अगस्त को बंद होगा। इसमें 92 से 97 रुपये के भाव पर निवेश किया जा सकता है। गुड़गांव बेस्ड इस कंपनी के कुल ₹1,617.5 करोड़ के इश्यू में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल हैं। कंपनी ₹885.5 करोड़ मूल्य के नए शेयर जारी करेगी। साथ ही मौजूदा निवेशक और प्रमोटर्स जैसे- Lightrock, Tribe Capital, Moore Strategic Ventures, साहिल गोयल, गौतम कपूर आदि ₹732 करोड़ के शेयर बेचेंगे।

कंपनी ने अपने कर्मचारियों को अंतिम इश्यू प्राइस पर ₹9 प्रति शेयर की विशेष छूट दी है, जिनके लिए ₹1 करोड़ के शेयर आरक्षित रखे गए हैं। शिपरॉकेट नेट फ्रेश इश्यू से मिलने वाले पैसों में से 365 करोड़ रुपये विकास और विस्तार पर खर्च होंगे। 210 करोड़ रुपये मौजूदा कर्ज को चुकाने में लगाया जाएगा। कंपनी पर कुल 244 करोड़ रुपये का कर्ज है।

कंपनी का प्रदर्शन रेवेन्यू के मामले में मजबूत रहा है। वित्त वर्ष 2026 (FY26) में कंपनी का रेवेन्यू साल-दर-साल (YoY) 24% बढ़कर ₹2,024.1 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि कंपनी अभी भी घाटे में है, लेकिन FY24 के ₹595.1 करोड़ के शुद्ध घाटे के मुकाबले FY26 में घाटा काफी घटकर ₹79.2 करोड़ रह गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *