इंडो-एमआईएम का आईपीओ 23 से, एक लाख का निवेश बन सकता है 1.44 लाख

मुंबई- इंडो-एमआईएम लिमिटेड का आईपीओ 23 जुलाई से 27 जुलाई तक खुलेगा। एंकर इन्वेस्टर 22 जुलाई को बोली लगा सकते हैं। इस ऑफ़र के लिए प्राइस बैंड 461 रुपये 485 रुपये प्रति शेयर भाव तय किया गया है।

कम से कम 30 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती है और उसके बाद 30 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल में बोली लगाई जा सकती है। इस ऑफर में 5,000 करोड़ रुपये रुपये तक के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और सेलिंग शेयरहोल्डर्स द्वारा 68,291,022 इक्विटी शेयरों तक का ऑफर फ़ॉर सेल शामिल है।

‘ऑफर फ़ॉर सेल’ में ग्रीन मीडोज इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (कॉर्पोरेट प्रमोटर सेलिंग शेयरहोल्डर) के 60,524,322 तक इक्विटी शेयर, अनुराधा कोडुरी (इंडिविजुअल प्रमोटर ग्रुप सेलिंग शेयरहोल्डर) के 5,459,000 तक और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मद्रास के 2,307,700 तक इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे।

बेंगलुरु हेडक्वार्टर वाली कंपनी का आईपीओ 500 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 6.83 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण है। कंपनी नए इश्यू से प्राप्त 400 करोड़ रुपये का उपयोग कुछ बकाया कर्ज के एडवांस भुगतान या रिपेमेंट के लिए करेगी। बाकी पैसे का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी का शेयर 30 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा।

इंडो-एमआईएम के शेयर का जीएमपी इस समय 213 रुपये चल रहा है, जबकि इसके आईपीओ में प्राइस बैंड 461-485 रुपये का है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 485 रुपये भी फिक्स होता है तो मौजूदा जीएमपी के आधार पर इसकी लिस्टिंग करीब 44 फीसदी प्रीमियम पर हो सकती है। यानी एक लाख रुपये का निवेश 5 दिन में 1.44 लाख रुपये बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *